एक्सप्लोरर
कुंभ मेले के लिए एयर इंडिया प्रयागराज तक देगी स्पेशल फ्लाइट की सर्विस
प्रयागराज में कुंभ मेला 15 जनवरी से शुरू होगा और 4 मार्च तक चलेगा. हाल में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है.

मुंबई: एयर इंडिया कुंभ मेला के लिए विभिन्न शहरों और इलाहाबाद के बीच विशेष उड़ानों का संचालन शुरू करेगी. प्रयाग में कुंभ मेला 15 जनवरी से शुरू होगा और 4 मार्च तक चलेगा. हाल में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया है.
एयर इंडिया ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि विशेष उड़ानें 13 जनवरी से 30 मार्च के बीच संचालित होंगी. इनके जरिये इलाहाबाद को दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता के साथ जोड़ा जाएगा. दिल्ली-इलाहाबाद उड़ान (एआई 403) का संचालन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को किया जायेगा. इलाहाबाद-अहमदाबाद उड़ान का संचालन बुधवार और शनिवार को होगा जबकि इलाहाबाद-कोलकाता उड़ान का संचालन शुक्रवार और रविवार को होगा. दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम कुंभ मेले का आयोजन पतित पावनी गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर होता है.Air India: Air India is pleased to announce new flights to Allahabad (Prayagraj) from Delhi, Ahmedabad and Kolkata to facilitate the movement of passengers during the #KumbhMela2019. Flights will be operated from 13 Jan to 30 Mar. pic.twitter.com/Cj9ePjwV0i
— ANI (@ANI) January 4, 2019
और पढ़ें
























