एक्सप्लोरर

PU छात्रसंघ चुनाव में JDU की जीत के क्या हैं मायने, तीन बड़ी बातें जिसका बिहार की राजनीति पर होगा असर

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जेडीयू ने एबीवीपी को हराकर अध्यक्ष पद जीत लिया है. इस चुनाव में एबीवीपी और जेडीयू के बीच टक्कर देखने को मिली. छात्रसंघ चुनाव का परिणाम बताता है कि पीके ने एक बार फिर अपनी रणनीति का लोहा मनवाया है.

पटना: प्रशांत किशोर (पीके) ने पटना विश्वविद्यालय (पीयू) में जेडीयू को एतिहासिक जीत दिलाकर ये साबित कर दिया है कि नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपकर कोई गलती नहीं की है. इस साल के अक्टूबर से प्रशांत युवाओं को अपने साथ जोड़ने की मुहिम चला रहे हैं. ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पीयू में हो रहे चुनाव में जेडीयू की पहचान बनाने की थी. पीयू में कुल बीस हज़ार मतदाताओं में सिर्फ 127 छात्र ऐसे थे जो एक्टिव मेम्बर थे जबकि एबीवीपी के सत्रह सौ एक्टिव मेम्बर थे. इसके बावजूद जेडीयू के उम्मीदवार की रिकार्ड मार्ज़िन से हुई जीत का श्रेय प्रशान्त किशोर को ही जाता है.

प्रशान्त किशोर ने आखिर ये जीत कैसे दिलाई. क्या रही उनकी रणनीति? दरअसल प्रशांत जानते थे कि जिस सत्ताधारी दल के नेता नीतीश कुमार हैं उनका छात्र विंग सिर्फ औपचारिक रूप से ही चुनाव लड़ता है. पटना विश्वविद्यालय में कभी चुनाव को किसी नेता ने गंभीरता से नहीं लिया. ऐसे में पार्टी के विश्विद्यालय से जुड़े नेताओं की बैठक बुलाई गई और आकलन किया गया. सभवनाएं तलाशी गई, तो पता चला कि एबीवीपी , एनसयूआई, एसएफआई और आरजेडी का छात्रों पर काफी प्रभाव है. हालांकि, बाद में पप्पू यादव का भी दबदबा बढ़ा. ऐसे में उन छात्र नेताओं की तलाश की जो एबीवीपी से नाराज़ है और छवि अच्छी है.

इसी के तहत पीके ने पीयू के पूर्व छात्र अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज को पार्टी में मिला लिया. उन्हें पार्टी ने विधान सभा चुनाव में टिकट देने का भरोसा भी दिलाया. इससे एबीवीपी में दरार होना तय हो गया है. फिर योग्य उम्मीदवार की खोज हुई. एबीवीपी ने अगड़ी जाति को उम्मीदवार बनाया तो प्रशांत किशोर ने भी भूमिहार को ही उम्मीदवार बनाया. अब मुकाबला बराबर का हो गया. इसी बीच एबीवीपी के सदस्यों ने दिव्यांशु की पिटाई कर दी. छात्र संघ चुनाव के मुद्दे ने तूल पकड़ लिया. एबीवीपी और जेडीयू की इस लड़ाई में बाकी छात्र संगठन किनारे हो गए. मुकाबला सीधा हो गया. हालांकि, एबीवीपी ने पीके पर इस चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया औऱ गाड़ी पर पथराव भी किया, लेकिन एबीवीपी के आक्रामक व्यवहार का फायदा पीके को ही मिला और जेडीयू के उम्मीदवार की जीत हुई.

इस जीत की बड़ी बातें-

नीतीश कुमार ने जब बिहार में 2005 में सत्ता संभाली थी तब जिन लोगों की उम्र 10-12 साल की थी आज वो 22 - 25 साल के हो गए हैं. उन्हें लालू राज के बारे में कोई जानकारी नही थीं. ऐसे में युवाओं को अपनी ओर लाने का यही मौका था. जिसमें पहली सीढ़ी पीयू का चुनाव रहा. अब बिहार में सिर्फ बीजेपी नहीं बल्कि जेडीयू का भी प्रभाव बढ़ेगा. इस पैनल में जो उम्मीदवार जीते वो अगड़ी जाति के हैं. ऐसा माना जाता रहा है कि बीजेपी का अगड़ी जाति पर प्रभाव रहा है. इस चुनाव में मिली जीत के ज़रिए वोटरों में सेंधमारी हुई है.

प्रशांत किशोर कैंप के सूत्र बताते हैं कि जीत के बाद मुस्लिम संगठनों की तरफ से कई बधाई के फोन आए. जानकारों का मानना है कि एबीवीपी को हराने से उत्साहित जेडीयू को आगे उनका झुकाव बढ़ सकता है. जेडीयू में सिर्फ एक ही नेता है नीतीश कुमार लेकिन बीजेपी में इसके उलट कई नेता हैं और संगठन मज़बूत है. इस जीत के बाद संगठन को मजबूत करने की कोशिश को नया मुकाम मिलेगा. वहीं, प्रशांत किशोर के पार्टी में आने से परेशान लोगों के लिए यह जीत एक धक्का है. ऐसे लोग जो पीके को बुलबुला मान रहे थे उनकी बोलती अब बंद हो गई है. अब पीके की रणनीति से जीत ने संदेश दे दिया है कि वो एक नेता के तौर पर उभर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

6 दिसंबर: इन कोशिशों के बावजूद अब तक नहीं सुलझा राम मंदिर विवाद, जानें पूरी जानकारी राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- प्रेस कॉन्फ्रेंस करिए, सवालों के बौछारों का लुत्फ उठाइए देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
दो मिनट की बारिश और घंटों बंद रही बिजली सप्लाई... डूंगरपुर में लोगों ने घेरा बिजली कार्यालय
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget