एक्सप्लोरर

तंज: जेडीयू ने पूछा- उपेंद्र कुशवाहा कब लगाएंगे तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे?

जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा कि एक सुर एक ताल है. तेजस्वी यादव का भी यही संकल्प है कि नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकना है और उपेंद्र कुशवाहा भी यही कह रहे हैं. कुशवाहा की पार्टी के विधायकों और सांसद ने उनको फेंका है और अब हालात ये है कि कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा है.

पटना: केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. गुरुवार को आरएलएसपी के खुले अधिवेशन में कुशवाहा ने कहा कि हम नीतीश कुमार की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे. अब जेडीयू ने कुशवाहा के इस तेवर पर निशाना साधा. जेडीयू ने तंज करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने ये नहीं कहा कि लालू यादव स्वतंत्रता सेनानी हैं और तेजस्वी यादव समाज के नायक हैं.

जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा कि एक सुर एक ताल है. तेजस्वी यादव का भी यही संकल्प है कि नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकना है और उपेंद्र कुशवाहा भी यही कह रहे हैं. कुशवाहा की पार्टी के विधायकों और सांसद ने उनको फेंका है और अब हालात ये है कि कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा है.

तंज: जेडीयू ने पूछा- उपेंद्र कुशवाहा कब लगाएंगे तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे?

नीरज सिंह ने कहा कि जनता ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को परिवार नियोजन (3 सांसद, 2 विधायक) का जनादेश दिया था, उनकी पार्टी तीन धड़ों में बंट चुकी है. उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया कि वो तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे कब लगाएंगे क्योंकि वहां तो ये नारा लगाना पड़ेगा, होटवार जेल में दंडवत होना पड़ेगा.

जेडीयू नेता ने तंज कसते हुए कहा कि भगवान न करे राजनीति में किसी को ऐसी दुर्गति का सामना करना पड़े. उपेंद्र कुशवाहा जिसे भारतीय जुमला पार्टी कह रहे हैं उन्हीं लोगों ने त्याग करके उपेंद्र कुशवाहा को पहली बार विधायक बनने के बावजूद बिहार में विपक्ष का नेता बनाया था. बीजेपी की कुर्बानी से विपक्ष के नेता बने उपेंद्र कुशवाहा की 'हाड़ में हल्दी' नीतीश कुमार ने लगाया था. जिसने उन्हें राज्यसभा भेजा और विपक्ष का नेता बनाया उसे भूल कर आज तेजस्वी यादव जिंदाबाद तक पहुंच गए, ये हालात हो गए. जिसने जन्म दिया है अगर उसके प्रति भी जिम्मेदार नहीं होंगे तो राजनीति में एक नई पटकथा लिखी जाएगी.

नीरज सिंह ने कहा कि स्थिति इस कदर बिगड़ चुकी है कि उनकी पार्टी के ही तीन टुकड़े हो चुके हैं. लेकिन जिस तरह से वो एनडीए के नेताओं के खिलाफ बोल रहे हैं उससे उनकी मंशा स्पष्ट हो चुकी है. महागठबंधन में होटवार जेल से ही नियंत्रण होना है हालांकि अभी तक उपेंद्र कुशवाहा होटवार गए हैं या नहीं, इस बारे में वही बता सकते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget