एक्सप्लोरर

बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने लगाया अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिक सिंह पर हमला करने का आरोप

बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पर आरोप लगाया कि जब वो उनसे मिलने आई थीं तब उन्होंने उन पर हमला किया, इस दौरान उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई.

नई दिल्लीः अयोध्या में बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी के ऊपर हमले का मामला सामने आया है. आज दोपहर में इकबाल अंसारी के आवास पर अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पहुंची थी और मुलाकात के दौरान हुई वार्ता में उग्र हो गई और उग्र होने के बाद उन्होंने इकबाल अंसारी के ऊपर हमला बोल दियाा. इकबाल अंसारी ने गाली-गलौज और हाथापाई के मामले में तहरीर दी है.

राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद का मामला पूरे विश्व में प्रचलित है. अयोध्या का नाम आते ही जहन में केवल राम मंदिर बाबरी मस्जिद का विवाद सामने आता है. आज एक बार फिर अयोध्या की हलचल बढ़ गई जब अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह आज अयोध्या पहुंची और अयोध्या पहुंचकर उन्होंने बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी से मुलाकात की. इस दौरान इकबाल अंसारी ने अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह पर अभद्रता तथा और गाली गलौज तथा हाथापाई का मामला दर्ज कराया है.

इकबाल अंसारी का कहना है कि वर्तिका सिंह ने तीन तलाक मुद्दे पर बात शुरू की और बात होते होते राम मंदिर पर आ गई और फिर वो राम मंदिर पर रोड़ा लगाने का आरोप लगाते हुए उग्र हो गईंऔर हाथापाई पर उतारू हो गईं. इकबाल अंसारी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाव किया, साथ ही आसपास की महिलाओं ने भी पहुंचकर बीच-बचाव किया. अब इकबाल अंसारी ने अपनी सुरक्षा को बढ़ाए जाने के लिए तथा वर्तिका सिंह पर अभद्रता और गाली गलौज हाथापाई का मामला दर्ज करने के लिए थाना राम जन्मभूमि में प्रार्थना पत्र दिया है.

वर्तिका सिंह का पक्ष वहीं इक़बाल अंसारी को थप्पड़ मारने वाली शूटर वर्तिका सिंह ने कहा कि आज वो अयोध्या दर्शन करने गई थीं. दर्शन करने के बाद वो इक़बाल अंसारी के पास गईं और वहां इक़बाल ने बातचीत के दौरान देश और प्रधानमंत्री मोदी के लिए अपशब्द कहे. उन्होंने आरोप लगाया कि इकबाल अंसारी ने कहा कि वो देश को पाकिस्तान बना देंगे. इस तरह की बात करने पर वर्तिका ने इकबाल को थप्पड़ मार दिया. घरवालों से मारपीट की बात गलत है. वर्तिका ने यह भी कहा कि वो किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ी हैं. यह भी कहा कि कोई भी हो अगर पाकिस्तान की बात करेगा तो वो उसे थप्पड़ मारूंगी. बता दें कि वो इंटरनेशनल लेवल तक शूटिंग कंपीटीशन में पार्टिसिपेट कर चुकी हैं और राष्ट्रपति उन्हें सम्मानित कर चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget