एक्सप्लोरर

यूपीः आईपीएस सुरेन्द्र दास हार गए जिन्दगी की जंग, आज अस्पताल में हुई मौत

जैसे ही रीजेंसी हॉस्पिटल से उनका अंतिम बुलेटिन जारी हुआ सुरेन्द्र दास के परिवार, पुलिस महकमे समेत पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गयी. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

कानपुरः आईपीएस सुरेन्द्र दास चार दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते रहे लेकिन वो रविवार को जिंदगी की जंग हार गए. जैसे ही रीजेंसी हॉस्पिटल से उनका अंतिम बुलेटिन जारी हुआ सुरेन्द्र दास के परिवार, पुलिस महकमे समेत पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गयी. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. डॉक्टरों की टीम में भी उन्हें नहीं बचा पाने का दुःख है. आईपीएस सुरेन्द्र दास ने 12 बजकर 19 मिनट पर दम तोड़ दिया.

2014 बैच के आईपीएस सुरेन्द्र कुमार दास बलिया जिले के रहने वाले थे. सुरेन्द्र दास ने बीते बुधवार की रात जहर खाया था. गुरुवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने उनके उपचार के लिए मुंबई से एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम को इंस्ट्रूमेंट के साथ बुलाया था. डॉक्टरों का पैनल चार दिनों से लगातार उनके उपचार में लगा था. मुंबई के डॉक्टरों ने उन्हें एक्स्मो मशीन में रखा था. बीते शनिवार को जब उन्हें एक्स्मो मशीन से हटाया गया तो उनके शरीर के कई पार्ट्स काम नहीं कर रहे थे.

सुरेन्द्र दास का ब्रेन, किडनी, लीवर डैमेज हो गया था और बाएं पैर में खून के थक्के जम गए थे. डाक्टरों के पैनल ने शनिवार को उनके पैर का ऑपरेशन कर खून के थक्के हटाये थे, इसके बाद भी उनके शरीर में खून का संचार नहीं हो रहा था. रविवार को उनकी तबियत और बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने बीते गुरुवार को उनके सरकारी आवास की जांच की थी. मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया था. जहां से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया था. सुरेन्द्र दास के दोनों मोबाइल टूटे पाए गए और सल्फास की गोली के खाली सैशे भी बरामद हुए थे. पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर राइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा था. जांच में घरेलू कलह की बात निकल कर सामने आई थी.

रीजेंसी हॉस्पिटल के सीएमओ राजेश अग्रवाल के मुताबिक, "बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि सुरेन्द्र दास जिनकी जिंदगी के लिए हम लोग दिन रात प्रयास कर रहे थे वो अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने 12 बजकर 19 मिनट पर आखिरी सांसे लीं. हम लोग आज सुबह से ही प्रयास में थे की उनका हार्ट हमारा साथ दे दे लेकिन ऐसा नहीं हो सका."

एसपी सुरेंद्र दास के शव का अंतिम संस्कार लखनऊ में कराया जायेगा. एसपी के परिवार के लोग अस्पताल में हैं. किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है और ना ही सुरेंद्र दास ने अपने सुसाइड नोट में किसी को दोषी बताया है. एसएसपी अनंत देव का कहना है की उन्होंने यह कदम क्यों उठाया उसकी जांच चल रही है. जब उनके परिवार की मानसिक दशा ठीक होगी तब उनसे बातचीत करके आगे की कार्यवाही की जायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
युवाओं में हार्ट अटैक और लाइफस्टाइल बीमारियों का बढ़ता खतरा, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक की खास सलाह
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी: मंत्री AK शर्मा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
यूपी में विभागीय जांच का बदला स्वरूप, 10 बिंदुओं की चेकलिस्ट जारी
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget