एक्सप्लोरर

सख्ती बेअसर: सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक से गायब हो जाते हैं IAS और IPS अफसर

छह साल बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई, मंत्री से लेकर बाक़ी अधिकारी मौजूद रहे लेकिन राहत आयुक्त संजय कुमार ही इस मीटिंग में नहीं पहुँचे.

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठकों से अधिकारी ग़ायब होने लगे हैं. किसी न किसी बहाने अफ़सर मीटिंग से कन्नी काट लेते हैं लेकिन इस बार तो हद ही हो गई. छह साल बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई, मंत्री से लेकर बाक़ी अधिकारी मौजूद रहे लेकिन राहत आयुक्त संजय कुमार ही इस मीटिंग में नहीं पहुँचे. मुख्यमंत्री को बताया गया कि बैडमिंटन खेलते समय संजय को चोट लग गई है. इस बात से नाराज़ सीएम योगी आदित्यनाथ ने तुरंत उन्हें हटाने का निर्देश दे दिया. योगी की बैठकों और वीडियो कॉन्फ़्रेंस से अधिकारी अब भागने लगे हैं. कई बार तो अफ़सर गप्पें लड़ाते और मोबाइल पर गेम खेलते हुए पकड़े जा चुके हैं. योगी की रोक टोक और फटकार का भी इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा. छह साल बाद यूपी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का पुनर्गठन हुआ था. अखिलेश यादव की पांच साल की सरकार में इसकी कोई मीटिंग नहीं हुई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने 20 सितंबर की शाम को बैठक बुलाई थी. मुख्यमंत्री सचिवालय में बने मीटिंग हॉल में सब तय समय पर पहुँच गए. यूपी: सहेली के प्यार में बीवी ने शौहर को दिया तीन तलाक, लगाया- मारपीट और उत्पीड़न का आरोप बैठक शाम 7 बजे होनी थी. आधे घंटे की देरी से मीटिंग शुरू हुई. मंत्री स्वाति सिंह और बलदेव सिंह औलख पहुँच चुके थे. प्रमुख गृह सचिव अरविंद कुमार और कृषि उत्पादन आयुक्त भी मौजूद थे. थोड़ी देर बाद सीएम योगी भी मीटिंग में पहुँच गए लेकिन जिस अधिकारी को सबसे पहले पहुँचना चाहिए था उनका इंतज़ार ही होता रहा. सख्ती बेअसर: सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक से गायब हो जाते हैं IAS और IPS अफसर संजय कुमार राहत आयुक्त संजय कुमार आख़िरकार नहीं आए. उन्हें ही मीटिंग का एजेंडा पेश करना था. थोड़ी देर इंतज़ार के बाद सीएम योगी ने संजय के न आने के बारे में पूछा. एक सीनियर आईएएस अफ़सर ने बताया कि बैडमिंटन खेलने के दौरान उन्हें कंधे में चोट आ गई है. इसीलिए संजय नहीं आए. इस जवाब से योगी आदित्यनाथ संतुष्ट नहीं हुए. उनका ग़ुस्सा सातवें आसमान पर था. योगी बोले "ऐसे लापरवाह अधिकारी को तुरंत हटाओ". उनके इतना कहते ही हॉल में सन्नाटा छा गया. 2002 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार बिहार के रहने वाले हैं. उनकी पत्नी भी आईपीएस अफ़सर हैं. फ़ोटोग्राफ़ी का शौक़ रखने वाले संजय इससे पहले इलाहाबाद और सीतापुर के डीएम रह चुके हैं. व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी दोस्त संग अतरंगी बातें करता था बीएसएफ जवान, बता दिए थे कई राज सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोपहर में ऊर्जा विभाग की बैठक बुलाई थी. इस मीटिंग से भी कुछ अफ़सर ग़ायब रहे. केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह भी बैठक के लिए दिल्ली से आए थे. सौभाग्य योजना पर बातचीत शुरू हुई. कई जिलों के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ़्रेंस से जुड़े हुए थे. यूपी के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जौनपुर में योजना की प्रगति के बारे में बोलना शुरू किया तो पता चला कि वहां के डीएम अरविंद मलप्पा मीटिंग में ही नहीं आए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूछा डीएम कहां गए? तो उन्हें बताया गया कि वे छुट्टी पर हैं. योगी ने चीफ़ सेक्रेटरी अनूप चंद्र पांडे से पूछा,"मोहर्रम में इन्हें छुट्टी किसने दे दी". सब एक दूसरे का मुँह देखने लगे. लेकिन सच यही है कि कई अधिकारी मुख्यमंत्री की बैठकों से दूर भागने लगे हैं. कोई न कोई बहाना बना लेते हैं. सीनियर अपने जूनियर अफ़सरों को मीटिंग में भेज दिया करते हैं. कई अफ़सर तो बिना तैयारी और होमवर्क के ही बैठक में पहुँच जाते हैं. 10 साल के बच्चे ने किया 3 साल की बच्ची के साथ रेप का प्रयास, चीख की आवाज सुनकर लोगों ने बचाया पिछले ही महीने क़ानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक मीटिंग बुलाई थी. डीजीपी से लेकर प्रमुख गृह सचिव इसमें बुलाए गए थे. जिलों के एसपी से लेकर इलाक़े के आईजी और एडीजी भी वीडियो कॉन्फ़्रेंस से जुड़े हुए थे. महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध पर सीएम योगी निर्देश दे रहे थे. इस दौरान एडीजी रैंक के एक आईपीएस अधिकारी चाय की चुस्की लेते हुए बात करते रहे. पहले तो योगी कुछ नहीं बोले, अफ़सर तो उनके चहेते थे लेकिन कुछ देर बाद योगी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई. लखनऊ में रहने पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन भर में पांच से छह बड़ी बैठकें कर लेते हैं. सवेरे आठ बजे से लोगों से मुलाक़ात का सिलसिला शुरू हो जाता है जो देर रात तक चलता रहता है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
Live: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में फैसला
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget