एक्सप्लोरर
समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही, बीजेपी में नहीं हो रहा हूं शामिल: शिवपाल यादव

मथुरा: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के एक दिन बाद शुक्रवार को बीजेपी में शामिल होने की बात से इंकार किया. मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि वह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.
समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं: शिवपाल यादव
वृन्दावन में कृष्ण गोपाल पीठ में शिवपाल ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री से यह एक शिष्टाचार भेंट थी और इसे दूसरे तरीके से नहीं लेना चाहिए.’’ शिवपाल ने यह भी कहा कि वह कोई और पार्टी नहीं बना रहे हैं और वह समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं.
और पढ़ें
Source: IOCL
























