एक्सप्लोरर

उत्तर बिहार में कई घंटे हुई बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित, दरभंगा मेडिकल कॉलेज झील में तब्दील

पटना के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति हो गई. वहीं पटना पुलिस लाइन में टेंट पर पेड़ गिर गया जिससे उसमें सो रहे 10 जवान घायल हो गए. वहीं दरभंगा का डीएमसीएच झील में तब्दील हो गया.

पटना: उत्तर बिहार में पिछले कई घंटों हुई बारिश से आम जीवन पर प्रभावित हुआ है. बारिश की वजह से शिवहर जिले के बागमती नदी के जलस्तर में बुधवार की सुबह अचानक वृद्धि हो जाने से SH-54 के बेलवा के पास कच्ची सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. लोग लंबी दूरी तय कर मोतिहारी जा रहे हैं. वहीं पैदल यात्रियों को नाव का सहारा लेना पड़ा. कच्ची सड़कों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला. लोगों में बाढ़ का खौफ फिर से छाने लगा है.

पटना पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से 10 जवान घायल

वहीं राजधानी पटना में कल रात हुई जोरदार बारिश और आई आंधी का असर पटना पुलिस लाइन भी देखने को मिला. यहां बड़े पेड़ मैगजीन स्टोर पर गिर पड़े. जवानों के टेंट पर भी एक पेड़ गिरा जिससे 10 जवान घायल हो गए. पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे. कुछ जवानों का कहना हैं कि वे टेंट में सोए हुए थे. अचानक बारिश आयी और टेंट गिर पड़ा. लगातार हुई बारिश की वजह से पटना के कई इलाकों में जलजमाव हो गया. पटना के राजेन्द्र नगर, लोहानीपुर, मोइनुल हक स्टेडियम, गांधी मैदान और अदालतगंज में भी जलजमाव की स्थिति बन गई.

उत्तर बिहार में कई घंटे हुई बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित, दरभंगा मेडिकल कॉलेज झील में तब्दील

डीएमसीएच झील में तब्दील

उधर तेज बारिश से हुए जल जमाव की वजह से बिहार के दरभंगा जिले का दरभंगा मेडिकल कॉलेज (डीएमसीएच) झील में तब्दील हो गया. डीएमसीएच के मेडिसिन, ओपीडी, इमरजेंसी और अधीक्षक कार्यालय सहित प्राचार्य कार्यालय सभी जगहों पर पानी भर गया. हॉस्पीटल के कैंपस में भारी जल जमाव हो गया. अस्पताल कर्मी और मरीज के साथ-साथ उनके परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. लोग मजबूरी में गंदे पानी के बीच से आने-जाने को मजबूर हैं.

वहां मौजूद नर्स ने बताया कि वह बीते 40 सालों से डीएमसीएच में काम कर रही हैं. हर बारिश के बाद हाल यही हो जाता है. बावजूद इसके कोई तैयारी नहीं की जाती है. बीती रात हुई तेज बारिश के कारण पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. इस बाबत अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि एक-दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे. जहां संभव हो रहा है, वहां मोटर से पानी निकलवाया जा रहा है.

उत्तर बिहार में कई घंटे हुई बारिश से आम जन-जीवन प्रभावित, दरभंगा मेडिकल कॉलेज झील में तब्दील

कैमूर में सरकारी स्कूल में भरा पानी, छात्राओं को हो रही परेशानी

इसके साथ ही बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया प्रखंड क्षेत्र के प्रोजेक्ट बालिका शांति उच्च विद्यालय में बारिश की वजह से जलजमाव हो गया. स्कूल के कैंपस में एक फुट तक पानी भर गया. इस स्कूल में पंद्रह सौ छात्राओं का नामांकन है. छात्राओं का कहना है कि गंदे पानी की वजह से चर्म रोग और खुजली जैसी बीमारी होने का खतरा रहता है. वहीं शिक्षक बताते हैं जब भी बारिश होती है, स्कूल का यही हाल हो जाता है. कई बार विभाग को चिट्ठी लिखकर भेजा लेकिन न विभाग सुनता है और न ही नगर पंचायत द्वारा पानी निकासी का कोई व्यवस्था की जाती है. इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. बहुत जल्द पानी निकासी की व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन से महबूबा मुफ्ती भड़कीं, कहा- हजारों छात्रों के साथ अन्याय
जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन से महबूबा मुफ्ती भड़कीं, कहा- हजारों छात्रों के साथ अन्याय
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...

वीडियोज

'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget