एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा : अब तक निकाले जा चुके हैं नौ लोगों के शव, ली जा रही है खोजी कुत्तों की मदद

मलबा पूरी तरह से हटाने में अभी और 20 घंटे का समय लग सकता है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान अंदर फंसे लोगों को खोजी कुत्तों की मदद से ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी इलाके में भरभरा कर गिरीं दो बहुमंजिला इमारतों के मलबे से राहत एवं बचाव कर्मियों ने आज और एक शव बाहर निकाला. इसके साथ ही हादसे में मरने वालों संख्या बढ़कर नौ हो गयी है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह मलबा हटाने के दौरान और एक शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान नौशाद के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि कल देर रात तक आठ शव निकाले गये थे. राहत कर्मियों ने अभी तक कुल नौ शव मलबे से निकाले हैं. अभी भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है.

ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा : मौत से कुछ घंटों पहले पत्नी से कहा था 'बुधवार को लौटूंगा'

कुमार ने कहा कि मलबा पूरी तरह से हटाने में अभी और 20 घंटे का समय लग सकता है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवान अंदर फंसे लोगों को खोजी कुत्तों की मदद से ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि शहर के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में अवैध रूप से बनाई जा रही छह मंजिला इमारत बुधवार की रात को भरभरा कर पड़ोस में ही बनी पांच मंजिला इमारत पर गिर गई थी.

42 साल से किराया नहीं चुकाने पर कांग्रेस को दफ्तर खाली करने का नोटिस, कभी वहां से कमान संभालते थे नेहरू और इंदिरा

हादसे में अभी तक नौ लोग मारे गये हैं. इनमें से अभी तक छह लोगों की पहचान नौशाद, शमशाद, राजकुमारी, प्रियंका, रंजीत और पंखुड़ी (14 माह) के रूप में हुई है. पुलिस अन्य लोगों की पहचान का प्रयास कर रही है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की है.बिसरख पुलिस ने 24 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

शिक्षामित्रों को सीएम योगी का तोहफा, घर से दूर तैनाती से मिलेगी मुक्ति

उत्तर प्रदेश सरकार ने हादसे के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक और सहायक महाप्रबंधक को कल रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जबकि विशेष कार्य अधिकारी का तबादला कर दिया गया है.

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने कल ही मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिये थे. जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत सिंह द्वारा की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
UP MLC Winners List: BJP के गढ़ में सपा की सेंध, आगरा, लखनऊ समेत 11 सीटों की पूरी लिस्ट
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह
UP MLC Results: यूपी में सपा ने कैसे बनाई इतनी बढ़त? योगी के करीबी मंत्री ने बताई वजह

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget