एक्सप्लोरर

गोरखपुर: बूथ सम्‍मेलन में कार्यकर्ताओं पर फूटा योगी का गुस्सा, कहा- भाड़े पर आए हैं या कार्यकर्ता ही हैं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बूथ इकाई सबसे महत्वपूर्ण इकाई है. पीएम मोदीजी कहते भी हैं कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता. केंद्र बिंदु हमारा बूथ होना चाहिए. हर कार्यकर्ता जब बूथ जीतने के लिए कार्य करेगा तो समझिए हम चुनाव जीत गए.

गोरखपुरः एक बार फिर कार्यकर्ताओं को योगी के गुस्से वाले रूप का सामना करना पड़ा. शहर में आयोजित बूथ सम्‍मेलन में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कार्यकर्ताओं की खूब क्‍लास ली. 115 बूथ में 15 बूथों के अध्‍यक्षों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्‍होंने आज शाम तक बूथ को सक्रिय करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही घर-घर जाकर जनसंपर्क करने के आह्वान पर कार्यकर्ताओं से हामी भरवाने पर आवाज कम आई, तो मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ नाराज हो गए. उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आवाज नहीं निकलती है क्‍या. भाड़े पर आएं हैं या कार्यकर्ता ही हैं. जोर से बोलिए.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा स्तर का तीसरा बूथ सम्मेलन है. बूथ की उपस्थिति लगभग 15 बूथ ऐसे हैं, जहां के बूथ अध्यक्ष और पदाधिकारी यहां पर उपस्थित नहीं हैं. चुनाव तक अब उनके साथ बैठना नहीं हो पाएगा. पदाधिकारी बूथों को आज शाम तक सक्रिय कर दें. बूथ इकाई सबसे महत्वपूर्ण इकाई है. पीएम मोदीजी कहते भी हैं कि बूथ जीता, तो चुनाव जीता. केंद्र बिंदु हमारा बूथ होना चाहिए. हर कार्यकर्ता जब बूथ जीतने के लिए कार्य करेगा तो समझिए हम चुनाव जीत गए.

योगी ने कहा कि बैलेट पेपर के नमूने को लेकर जनसंपर्क करें. मतदान पर्ची लेकर घर-घर संपर्क करना है. नगर विधानसभा में 70 फीसदी मतदान करा लेंगे, तो 1.5 लाख वोट का अंतर पहुंच जाएगा. सभी विधानसभा में 70 प्रतिशत हुआ तो 2 लाख से अधिक का अंतर होगा. अंतिम चरण में देश और बीजेपी के साथ विरोधी भी अपनी ताकत झोंक देंगे. बीजेपी की केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं.

महानगर में हुए कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाएं. Aiims को लेकर बात होती थी, कि क्या गोरखपुर में बन पाएगा? अब ओपीडी भी शुरू हो गया है. फर्टिलाइजर कारखाना का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है. नौजवानों को रोजगार मिलेगा. बीआरडी मेडिकल कालेज में दिल्ली और अन्य महानगरों की तरह इलाज की सुविधा मिली है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल बूथ कार्यकर्ता कर सकते हैं.

कोई फ्लाइट पकड़नी होती थी, तो नंदानगर क्रासिंग बन्द होने से फ्लाइट छूट जाती थी. लेकिन, अब अंडरपास बन गया है. एक बजे भी घर से निकले तो आराम से दो बजे की फ्लाइट मिल जाएगी. 3 करोड़ 55 लाख परिवारों को अत्‍योदय कार्ड बांटे हैं. इनमें गोरखपुर में भी 35 से 40 हजार परिवार ऐसे मिल जाएंगे. उनसे मिलें. बहुत से ऐसे भी परिवार हैं जिन्हें आजादी के बाद पहली बार बिजली मिली हैं. अंत्योदय कार्ड बांटें हैं. कोई भूखे नहीं मर सकता है. आवास दिया गया है. ऐसे लोगों से मिलें.

बजरंगबली को लेकर चुनाव आयोग ने प्रतिबंधित किया, तो मैंने अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए प्रोग्राम बना लिया. वहां पर एक दलित से भोज का निमंत्रण मिला. पता किया तो पता चला कि उसका प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान मिला है. राजगीर मिस्त्री होने के बावजूद वो सपने में नहीं सोचता था कि उसे ये सुविधा मिलेगी. चार कमरे खुद बना लिए. दो लाख स्वीकृति हो गया था. मैं वहां गया और भोजन किया. वो परिवार बहुत खुश है.

लोकसभा चुनाव: कुशीनगर सीट का इतिहास, राजीनीतिक आकलन और चुनावी मुद्दे

यूपी: हाईकोर्ट ने भी खारिज की बाहुबली अतीक अहमद की पैरोल अर्जी, वाराणसी में नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार

कांग्रेस नेता संजय निरुपम का विवादित बयान, कहा- औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं मोदी

नोएडा: अंबेडकर की मूर्ति पर की पत्थरबाजी, तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
Explained: आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget