एक्सप्लोरर

गोरखपुर ट्रेजडी: जारी है बच्चों की मौत का सिलसिला, गुरुवार को 8 की मौत

मेडिकल कॉलेज में 10 से 12 अगस्त के बीच 48 घंटे में 36 बच्चों की मौत पर पूरे देश में काफी बवाल हुआ था. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व में कह चुके हैं कि ये मौतें आक्सीजन की कमी से नहीं हुई.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. कल आठ और मासूमों की मौत हो गई. बच्चे मेडिकल कालेज के इन्सेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती थे. वहीं, इस वार्ड में भर्ती के 15 ताजा मामले भी सामने आए हैं.

मेडिकल कॉलेज में 10 से 12 अगस्त के बीच 48 घंटे में 36 बच्चों की मौत पर पूरे देश में काफी बवाल हुआ था. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पूर्व में कह चुके हैं कि मेडिकल कालेज के पीडियाट्रिक विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक सात अगस्त से 11 अगस्त के बीच 60 बच्चों की मौत विभिन्न बीमारियों से हुई है. वह यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि ये मौतें आक्सीजन की कमी से नहीं हुई.

डीएम की रिपोर्ट में दो डॉक्टर जिम्मेदार

इस मामले में डीएम की जांच रिपोर्ट में दो डॉक्टरों को जिम्मेदार करार दिया गया है. ये रिपोर्ट डीएम राजीव रौतेला ने तैयार की है. रिपोर्ट में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी को भी दोषी बनाया गया है. इस रिपोर्ट में भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई गई है और बड़ी जांच का प्रस्ताव रखा है. हांलाकि अभी सचिव स्तर की एक और रिपोर्ट आनी बाकी है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में 10 अगस्त की शाम ऑक्सीजन सप्लाई का रुक गई थी. जिसकी वजह से 36 बच्चों की मौत हो गई थी. बताया गया कि जब अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकी थी और बच्चों की जान सिर्फ एक पंप के सहारे टिकी हुई थी. तब से अबतक इसी अस्पताल में करीब 70 बच्चों की मौत हो चुकी है.

क्यों हुआ था ये हादसा?

अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी का 66 लाख रुपए से ज्यादा बकाया था. इस मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई का जिम्मा लखनऊ की निजी कंपनी पुष्पा सेल्स का है. तय अनुबंध के मुताबिक मेडिकल कॉलेज को दस लाख रुपए तक के उधार पर ही ऑक्सीजन मिल सकती थी. एक अगस्त को ही कंपनी ने गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज चिट्ठी लिखकर ये तक कह दिया था, कि अब तो हमें भी ऑक्सीजन मिलना बंद होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 12वीं तक सभी स्कूल बंद, सड़कें बंद
महाराष्ट्र: 2 नाबालिग बहनों के साथ 65 के बुजुर्ग ने कई बार किया रेप! अरेस्ट
महाराष्ट्र: 2 नाबालिग बहनों के साथ 65 के बुजुर्ग ने कई बार किया रेप! अरेस्ट
ठाणे में 38 साल पुरानी इमारत की गैलरी गिरी, 15 वर्षीय आसमा की मौत
ठाणे में 38 साल पुरानी इमारत की गैलरी गिरी, 15 वर्षीय आसमा की मौत
शोपियां में CRPF वाहन पलटा, हादसे में 7 जवान और एक पुलिसकर्मी घायल
शोपियां में CRPF वाहन पलटा, हादसे में 7 जवान और एक पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget