एक्सप्लोरर

गोरखपुरः डायल-100 पर झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार, सीएम पर खतरे की रची थी झूठी कहानी

परिचित को फंसाने के फेर में डायल-100 पर मुख्‍यमंत्री को खतरे की साजिश रचने की झूठी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मनोज मिश्रा है.

गोरखपुरः परिचित को फंसाने के फेर में डायल-100 पर मुख्‍यमंत्री को खतरे की साजिश रचने की झूठी सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मनोज मिश्रा है. रुपए और अन्‍य लेनदेन के विवाद में उसने अपने परिचित को फंसाने के लिए झूठी सूचना दी थी. एसएसपी ने मामले का खुलासा किया.

एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि आरोपी मनोज मिश्रा पुत्र भूतनाथ मिश्रा गोरखपुर के बेलघाट के सिधवना का रहने वाला है. वो फिलहाल गोरखपुर के खोराबार में रह रहा है. उसने अपने विपक्षी लक्ष्‍मण यादव को फंसाने के लिए डायल 100 पर झूठी सूचना दी थी.

उसने बताया कि था कि लक्ष्‍मण यादव मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा में कोई खतरा उत्‍पन्‍न कर सकता है. उन्‍होंने बताया कि पुलिस ने लक्ष्‍मण यादव को भी हिरासत में लिया. सारी बातें सामने आने पर प्रारम्भिक जांच में पता चला कि कॉलर ने झूठी सूचना दी थी.

इस पर उसके खिलाफ मुकदमा आईपीसी की धारा 353, 507 के तहत दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. प्रारम्भिक जांच में लक्ष्‍मण यादव शामिल होने का कोई सुबूत नहीं मिला है. उन्‍होंने बताया कि इसके खिलाफ पहले कितने मुकदमें दर्ज हैं इसकी जांच की जा रही है.

ये दोनों पहले साथ में काम करते थे. फिलहाल सुरक्षा में किसी भी प्रकार के कोई खतरे की कोई बात नहीं थी. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर के दौरे पर हैं. हमारी स्‍वाट और सर्विलांस टीम ने दो घंटे के अंदर इसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की है.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जिस तरह से तत्‍परता दिखाई है. उससे इस मामले में झूठी सूचना की कहानी का पर्दाफाश हो गया. वहीं आरोपी युवक को इस तरह का मजाक भी महंगा पड़ गया. उसे इस मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
Live: सूरत में प्रवासी मजदूर कर रहे संकट का सामना, बीकानेर में 102 सिलेंडर जब्त, दिल्ली में बदली पॉलिसी
बिहार राज्यसभा चुनाव पर गिरिराज सिंह ने भविष्यवाणी, कहा- क्रॉस नहीं सुपर क्रॉस वोटिंग...
बिहार राज्यसभा चुनाव पर गिरिराज सिंह ने भविष्यवाणी, कहा- क्रॉस नहीं सुपर क्रॉस वोटिंग...
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा बयान, बोले- 'उनके प्रति...'
राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा बयान, बोले- 'उनके प्रति सहानुभूति...'
Bihar News: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD
बिहार: तेजस्वी यादव का ऐलान, केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
Paparazzi को देखकर चौंक गए शिवम दुबे, बोल - ‘मेरी बीवी आ रही है’, वीडियो वायरल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
Ice Melting In Space: अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
अंतरिक्ष में बर्फ को पिघलने में कितना लगेगा समय, जानें पृथ्वी से कितनी जल्दी होगा यह?
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां, वीडियो वायरल
बहन की शादी में भाइयों का धांसू डांस! स्टेप्स देख मेहमानों ने बजाईं ताबड़तोड़ तालियां
Embed widget