एक्सप्लोरर

गोरखपुर: दहेज में बाइक मांगने पर हुआ बवाल, दूल्‍हे को बनाया बंधक- जमकर चले लाठी-डंडे

यह वाकया गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरी के फकीराना टोले का है जहां बुधवार को दहेज में बाइक को लेकर दूल्हे के भाई समेत बारातियों और घरातियों के बीच जमकर लाठियां चली. दोनों पक्षों में चार लोग घायल हो गए हैं.

गोरखपुरः शादी के बाद दहेज में बाइक मांगना दूल्‍हा पक्ष को महंगा पड़ गया. दोनों पक्षों की ओर से खूब लाठी-डंडे चले. घटना में लड़की के भाई और पिता समेत तीन लोगों को चोटें आईं हैं. शादी के बाद जब छुहारा प्रसाद बांटने की रस्‍म पूरी हो गई, तो लड़का पक्ष की ओर से बाइक की डिमांड की जाने लगी. इस पर लड़की के पिता ने जेवर नहीं लाने की बात कही, तो लड़के के भाई को ये बात नागवार लगी और उसने लड़की के पिता पर हाथ उठा दिया. इसके बाद लड़की पक्ष भी नाराज हो गया और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे.

यह वाकया गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरी के फकीराना टोले का है जहां बुधवार को दहेज में बाइक को लेकर दूल्हे के भाई समेत बारातियों और घरातियों के बीच जमकर लाठियां चली. दोनों पक्षों में चार लोग घायल हो गए हैं. मारपीट के बाद बाराती फरार हो गए. जबकि दूल्हे को लड़की पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया. किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को मुक्त करा कर थाने ले आई. फकीर टोला में अब्बास अली की लड़की की शादी के लिए संतकबीरनगर जिले के दुधारा मोहम्‍मदगढ़ पाचवां के रहने वाले शफीक अहमद के पुत्र इजहार की बारात आई थी. निकाह होने के बाद छुहारा प्रसाद बांटने के दौरान लड़की पक्ष से बाइक की मांग होने लगी. लड़की वालों ने जेवर नहीं लाने पर आपत्ति जताई. इस पर दूल्हे का भाई इरशाद लड़की के पिता को पीटने लगा. लड़की के पिता को पिटते देख दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगी. मारपीट में लड़की के भाई मुबारक अली समेत तीन को चोटें आईं हैं. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. घटना में तीन का सिर फट गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर ले आई.

संत कबीर नगर के मोहम्मदगढ़ से सफी के पुत्र इजहार की बारात पिपरी के अब्बास अली के घर पहुंची थी. निकाह की रस्म पूरी होने के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक नहीं मिलने की बात कही, तो लड़की पक्ष ने जेवर नहीं लाने की बात का ताना दिया.

तभी लड़के के भाई ने लड़की के पिता अब्बास अली की पिटाई शुरू कर दी. मामला दोनों पक्षों में जमकर मारपीट तक पहुंच गया. घटना में लड़के पिता सफी मोहम्मद और सेठई का भी सिर फट गया. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दूल्हे को बंधक बना लिया. जबकि बारात को भी ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. वही लड़के के पिता भागकर गुलरिहा थाने पहुंचे.

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार दूल्हे और बारातियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. इसके बाद दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची. लड़का पक्ष मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ा हुआ है. जबकि लड़की वाले किसी प्रकार लड़की की विदाई कराना चाहते हैं. इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि बातचीत से मामले का हल कराने का प्रयास किया जा रहा है.

यूपी: प्रयागराज में ख़ास अंदाज़ में मनाया जाएगा विश्व योग दिवस, मूर्तियां सिखाएंगी सूर्य नमस्कार

यूपी: पूर्वी उत्तर प्रदेश में पड़ सकती हैं बौछारें, पश्चिमी क्षेत्र रहेंगे शुष्क

लखनऊ में बड़ा हादसा: नगराम इलाके में पिकअप वैन इंदिरा नहर में गिरी, 7 बच्चे लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget