एक्सप्लोरर

गोरखपुरः सीएम सिटी में अब तक हुई 40 मुठभेड़, गिरफ्तार हुए 85 बदमाश

गोरखपुर पुलिस द्वारा 15 मार्च से 24 नवंबर तक के उपलब्‍ध आंकड़े से ये साफ है कि योगी सरकार द्वारा अपराधियों के हौसले पस्‍त करने के लिए पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई. पुलिस की टीम ने जहां ईनाम घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया, तो वहीं रोज-ब-रोज हो रही बड़ी वारदातों पर भी लगाम लगी.

गोरखपुरः सीएम सिटी में साल 2018 बदमाशों और अपराधियों के लिए भारी रहा. योगीराज में जहां पूरे प्रदेश में एनकाउंटर से अपराधियों के हौसले पस्‍त हो गए. वहीं उनके अपने शहर में भी पुलिस के साथ बदमाशों की 40 मुठभेड़ हुई. इसमें 85 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 19 ऐसे अपराधी हैं, जिन पर पुलिस ने पहले से ईनाम घोषित कर रखा था. गोरखपुर पुलिस द्वारा 15 मार्च से 24 नवंबर तक के उपलब्‍ध आंकड़े से ये साफ है कि योगी सरकार द्वारा अपराधियों के हौसले पस्‍त करने के लिए पूरे प्रदेश में ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई. पुलिस की टीम ने जहां ईनाम घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया, तो वहीं रोज-ब-रोज हो रही बड़ी वारदातों पर भी लगाम लगी. एनकाउंटर के दौरान ज्‍यादातर बदमाशों को पैर और शरीर के अन्‍य हिस्‍सों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया. इसके बाद पुलिस कस्‍टडी में उन्‍हें इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया. कुछ मुठभेड़ में पुलिसवाले भी मुठभेड़ के दौरान घायल हुए. लेकिन, उन्‍होंने जान पर खेलकर बदमाशों को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर में मार्च से नवंबर माह के बीच 40 मुठभेड़ में 85 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 19 के ऊपर ईनाम घोषित था. इसमें एक लाख और 50 हजार रुपए के ईनाम घोषित दो-दो, 25 हजार रुपए का पुरस्‍कार घोषित 8, 20 हजार रुपए का पुरस्‍कार घोषित एक, 15 हजार का पुरस्‍कार घोषित 5, 10 हजार रुपए का पुरस्‍कार घोषित एक बदमाश गिरफ्तार किया गया. गोरखपुर की खजनी पुलिस ने 17 अप्रैल को 15 हजार रुपए के ईनामी बदमाश खजनी के बरवल माफी निवासी सुनील सिंह को गिरफ्तार किया. खोराबार पुलिस ने 28 जून को 15 हजार रुपए के ईनामी बदमाश झंगहा के धुन्‍नी बाजार निवासी कमलेश कुमार यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. गोला पुलिस ने 27 जुलाई को 10 हजार रुपए के ईनामी बदमाश विजुरियाडाड़ निवासी आदित्‍य तिवारी उर्फ निखिल को गिरफ्तार किया. 24 जुलाई को खोराबार पुलिस ने पच्‍चीस हजार रुपए के ईनामी जंगल रामलखना मल्‍लाह टोला के बदमाश शिवशरण को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. 26 जुलाई को सिकरीगंज पुलिस ने पच्‍चीस हजार रुपए के ईनामी बदमाश बंगला पाण्‍डेय खजनी निवासी रामा यादव को गिरफ्तार किया. 11 अगस्‍त को चिलुआताल पुलिस ने पच्‍चीस हजार रुपए के ईनामी बदमाश रुसूलपुर गोरखनाथ निवासी बिसमुल्‍लाह को गिरफ्तार किया. 11 अगस्‍त को झंगहा थाने की पुलिस ने 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश हरिओम कश्‍यप उर्फ नाटे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. 13 अगस्‍त को बांसगांव पुलिस ने लेहुआपार झंगहा निवासी 25 हजार रुपए के ईनामी झीनक यादव को गिरफ्तार किया. 12 सितम्‍बर को खोराबार पुलिस ने धड़ौना खजनी निवासी 15 हजार रुपए के ईनामी बदमाश डेविड उर्फ वीरेन्‍द्र को गिरफ्तार करने में सफलता पाई. 12 सितम्‍बर को गोरखनाथ पुलिस ने 15 हजार रुपए के ईनामी बदमाश गरुड़पार मालगोदाम रोड कोतवाली निवासी अश्‍‍वनी उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया. 26 सितम्‍बर को खोराबार पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी 20 हजार रुपए के ईनामी बदमाश सोनू कुमार और 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश राकेश राय को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. 23 अक्‍टूबर को बड़हलगंज पुलिस ने टाड़ा निवासी 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश राजन तिवारी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. 26 अक्‍टूबर को पिपराईच पुलिस ने 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश कैण्‍ट इलाके के डिभिया निवासी धीरज पासवान को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. 29 अक्‍टूबर को पिपराईच पुलिस ने 25 हजार रुपए के ईनामी बदमाश भीम पासवान निवासी चौरीचौरा को गिरफ्तार किया. एक नवंबर को पिपराइच पुलिस ने 50 हजार रुपए के ईनामी बदमाश खोराबार के छोटी कैथ‍वलिया निवासी राजू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार किया. एक नवंबर को ही राजघाट पुलिस ने 15 हजार रुपए के ईनामी बदमाश खोराबार के मंझरिया विस्‍टौर निवासी अमित को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने में सफलता पाई. 24 नवंबर को चौरीचौरा पुलिस ने एक-एक लाख रुपए के ईनामी बदमाश चौरीचौरा के मिथुन पासवान और कैण्‍ट इलाके के दिव्‍यनगर इंजीनियरिंग कालेज रोड निवासी धीरू पासवान को गिरफ्तार किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
वाइल्ड फ्लावर हॉल होटल: नीलामी में हिमाचल को मिली रिकॉर्ड तोड़ बोली, पढ़ें डिटेल
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
'2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर
'2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय', CM सुक्खू पर बरसे जयराम ठाकुर

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget