एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद: गैंगरेप पीड़िता के बाद मुख्य आरोपी ने भी की खुदकुशी

इस घटना से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं इस मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गैंगरेप पीड़िता की खुदकुशी के एक दिन बाद इस कांड मुख्य आरोपी ने भी फांसी लगाकार जान दे दी. इस घटना से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया वहीं इस मामले में एसएसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

बता दें कि जसराना क्षेत्र की एक विवाहिता बीती 16 जून को गैंगरेप का शिकार हुई थी. आरोपी आपत्तिजनक फोटो खींच वायरल करने की धमकी देकर महिला से रुपये मांग रहे थे. रुपये न देने पर आरोपियों ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी. इस मामले में पति ने गांव के ही तीन युवकों पर महिला से गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी.

तहरीर देने के बाद 16 जुलाई को मुकदमा दर्ज हुआ था और 23 जुलाई को मुकदमे में गैंगरेप की धारा जोड़ी गई. लेकिन शुक्रवार को पीड़िता ने कोर्ट में बयान दर्ज होने से पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उस वक्त मृतका के पति ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक महीने के बाद भी आरोपियों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से आहत होकर और बदनामी के डर से उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी.

वहीं शनिवार सुबह इस गैंगरेप के मुख्य आरोपी अमित कुमार ने भी आत्महत्या कर ली. शनिवार की सुबह उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला. मामले की सूचना मिलते ही आईजी राजा श्रीवास्तव और एसएसपी सचेंद्र पटेल समेत पुलिस बल गांव पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी ली. पुलिस ने युवक के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस मामले में एसएसपी सचिंद्र पटेल ने जसराना एसएचओ मुनीश चंद्र एवं एसएसआई सोमपाल सैनी को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है. साथ ही मामले में जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हम घटना के हर पहलू की जांच करा रहे हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी.

इस सम्बन्ध में आईजी आगरा राजा श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
44 लाख के बीमा क्लेम के लालच में पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget