एक्सप्लोरर

पूर्व PM और अन्य राजनीतिक हस्तियों को गलत तरीके से पेश करने को लेकर अनुपम खेर सहित 12 लोगों पर FIR

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अदालत के आदेश के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में काम करने वाले अभिनेता अनुपम खेर, अक्षय खन्ना और 12 अन्य के खिलाफ कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अदालत के आदेश के बाद पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में काम करने वाले अभिनेता अनुपम खेर, अक्षय खन्ना और 12 अन्य के खिलाफ कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अनुमंडल दंडाधिकारी (पूर्वी) गौरव कमल ने अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा द्वारा गत दो जनवरी को पूर्व प्रधानमंत्री सिंह और अन्य सार्वजनिक हस्तियों को गलत रूप से पेश किए जाने को लेकर दायर एक परिवाद पत्र पर गत आठ फरवरी को सुनवाई करते हुए कांटी थाने को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था. भादवि की धारा 295, 153, 153 ए, 293, 504 और 120 बी के तहत दायर परिवाद पत्र में ओझा ने डॉ सिंह की भूमिका निभाने वाले खेर, उनके मीडिया सलाहकार का किरदार निभाने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना सहित अन्य कलाकारों को आरोपी बनाया था.
11 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म के बारे में ओझा ने आरोप लगाया था कि फिल्म का प्रोमो देखकर उन्हें ठेस पहुंची है क्योंकि इसमें सार्वजनिक हस्तियों को जिस रूप में पेश किया गया है उससे देश की छवि खराब होती है. ओझा ने बुधवार को बताया कि गत आठ जनवरी को अदालत ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, तो उन्होंने अनुमंडल दंडाधिकारी की अदालत का रुख किया. अनुमंडल दंडाधिकारी ने चार फरवरी को मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कांटी थाने को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके बाद पुलिस ने मंगलवार प्राथमिकी दर्ज की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: स्कूलों में YouTubers की एंट्री बैन, बिना अनुमति घुसे तो एक्शन
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
आजमगढ़: छात्रसंघ चुनाव को लेकर मार्च, पुलिस से नोकझोंक
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
बारिश में खोया डिलीवरी बॉय का फोन, सपा विधायक ने लौटाई मुस्कान
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग
चीनी महंगी हुई तो किसानों को भी मिले फायदा, केसी त्यागी की मांग

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget