एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर का शक

इलाहाबाद: इलाहाबाद में आज एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. मौत के घाट उतारे गए लोगों में परिवार के मुखिया के साथ ही उसकी पत्नी और दो जवान बेटियां भी शामिल हैं.

4 Murder- 07

डिप्टी सीएम के इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों का क़त्ल

वारदात इलाहाबाद के नवाबगंज इलाके में जिस जगह हुई है, वह यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का निर्वाचन क्षेत्र है. घर में मौजूद परिवार के सभी चार लोगों की हत्या किसने और क्यों की है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. दोनों बेटियों के कपडे अस्त- व्यस्त होने से इस मामले में रेप की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बुलाए जाने की मांग

पुलिस का कहना है कि वह रेप, लूट और पड़ोसी के विवाद समेत सभी एंगल पर तफ्तीश कर रही है. वारदात से नाराज़ लोगों ने पुलिस के रवैये पर नाराज़गी जताई और इलाके के सांसद और सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बुलाए जाने की मांग को लेकर काफी देर तक लाश को नहीं उठने दिया.

धारदार हथियार से गला रेतकर की गई चारों की हत्या

इलाहाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के जूड़ापुर गांव में आज सुबह उस वक्त सनसनी फ़ैल गई, जब गांव में ही किराने की दुकान चलाने वाले 50 साल के मक्खन लाल का पूरा परिवार की लाश घर में ही पाई गई.

मक्खन के साथ ही उनकी पत्नी मीरा देवी, अठारह साल की बेटी वंदना और सोलह साल की बेटी निशा की लाश बेडरूम में एक ही जगह पर पाई गई. चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई थी. दोनों बेटियों के कपडे अस्त- व्यस्त थे. घर का कुछ सामान भी बिखरा पड़ा था.

4 Murder- 05

खोजी कुत्ते और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे आला अफसर

वारदात की जानकारी पाकर पुलिस के आला अफसर खोजी कुत्ते और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन कई घंटों की तफ्तीश के बाद भी वह किसी नतीजे पर नहीं पहुँच सके. मक्खन लाल की एक बेटी की शादी मेरठ में हुई है जबकि बेटा इन दिनों शहर से बाहर है.

वारदात के वक्त घर में यही चारों लोग थे. चारों लोगों का क़त्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल यह रहस्य बना हुआ है. अफसरों का दावा है कि वह जल्द ही किसी नतीजे पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
BJP सांसद रवि किशन का अखिलेश पर हमला, कहा- ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं...
15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा
15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'यह आग…'

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget