एक्सप्लोरर

नोएडा: फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 126 गिरफ्तार, एक रात में ठग लेते थे 50 हजार डॉलर

नोएडा पुलिस ने एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 126 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है. इससे पहले भी नोएडा पुलिस ऐसे कई फर्जी कॉल सेंटर्स को बंद करवा चुकी है.

नोएडा: नोएडा पुलिस ने एक और फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 126 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है. इससे पहले भी नोएडा पुलिस ऐसे कई फर्जी कॉल सेंटर्स को बंद करवा चुकी है. दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि नोएडा के सेक्टर 63 में एक फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा है. ये लोग विदेशों में बैठे लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने रेड की और ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया.

पुलिस के मुताबिक ये कॉल सेंटर के करीब पिछले 3 साल से चल रहा था. एक रात में ये शातिर ठग 50 हज़ार से ज्यादा डॉलर ठगी के जरिए कमा रहे थे. पुलिस ने यहां से 20 लाख रुपये भी बरामद किए हैं.

नोएडा पुलिस की माने तो सबसे ज्यादा इन्होंने US के नागरिकों को चुना लगाया. दरअसल ये शातिर ठग US के नागरिकों को सोशल सेक्युरिटी एडमिनिस्ट्रेटर बन कर कॉल करते थे और उन्हें धमकी देकर उनसे मोटी रकम वसूल लेते थे.

पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि इनको ईमेल के जरिए US के नागरिकों का डेटा प्रोवाइड किया जा रहा था. ये सिर्फ उन्हीं नम्बरों पर फोन करते थे जो डेटा इन्हें दिया जाता था.

नोएडा पुलिस ने इस फर्जी कॉल सेंटर से 312 सिस्टम भी बरामद किए हैं जो कि रेंट पर लिए गए थे. इतना ही नहीं ऑफिस भी रेंट पर लिया गया था. पुलिस के मुताबिक कॉल सेंटर में भर्तियां एक कन्सलटेंट एजेंसी के द्वारा की गई थी. फिलहाल इस कॉल सेंटर का मालिक अभी फरार है. पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी में बैग फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप
गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी में बैग फैक्ट्री में भीषण आग, मचा हड़कंप
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
कबूलनामा...CJP का प्रदर्शन और फिर FIR, स्वतंत्र भारद्वाज केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
कबूलनामा...CJP का प्रदर्शन और फिर FIR, स्वतंत्र भारद्वाज केस में अब तक क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
बाघ ने आदमी पर किया जानलेवा हमला, कुत्ते ने बचाई जान, वीडियो वायरल
बाघ ने आदमी पर किया जानलेवा हमला, कुत्ते ने बचाई जान, वीडियो वायरल
USB Port का हर रंग देता है खास संकेत, ऐसे पहचानें टेक्नोलॉजी
USB Port का हर रंग देता है खास संकेत, ऐसे पहचानें टेक्नोलॉजी
Embed widget