एक्सप्लोरर

BHU विवाद ने पकड़ा तूल, विरोध कर रहे छात्रों ने VC का पुतला फूंका

धरना देने वाले छात्रों ने बीएचयू कैम्पस से बाहर निकलकर लंका चौराहे पर वीसी राकेश भटनागर का पुतला फूंका. छात्रों ने फिरोज खान की नियुक्ति की सीबीआई जांच की भी मांग की

वाराणसी: बीएचयू में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में फिरोज खान की नियुक्ति के मामले में छात्रों का विरोध बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार को धरना देने वाले छात्रों ने बीएचयू कैम्पस से बाहर निकलकर लंका चौराहे पर वीसी राकेश भटनागर का पुतला फूंका और वीसी के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों ने फिरोज खान की नियुक्ति की सीबीआई जांच की भी मांग की.

बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज खान की नियुक्ति के विरोध में आन्दोलनरत छात्रों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है. 16वें दिन भी छात्रों का धरना जारी रहा. शुक्रवार को सड़कों पर डेरा डाले छात्र आक्रोशित नजर आए. वार्ता विफल होने के बाद भी छात्र हनुमान चालीसा का पाठ और हरि कीर्तन करके अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं.

इस मामले में 15 दिन तक धरना स्थल पर ना कोई नारेबाजी की गई और ना ही वीसी के खिलाफ आवाज उठी, लेकिन आज अचानक विरोध करने वाले छात्र बीएचयू के मुख्य द्वार पर पहुंचे और वीसी राकेश भटनागर का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया. छात्रों ने फिरोज खान की नियुक्ति में वीसी पर आर्थिक लाभ लेने का आरोप लगते हुए सीबीआई जांच की मांग की.

वहीं इससे पहले विरोध में धरना दे रहे छात्रों के समर्थन में हिंदू धर्मगुरु भी उतरते नजर आए. शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के प्रमुख शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद धरनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जरूरत पड़ने वह संतों का आह्वान करेंगे. उधर, विरोध कर रहे छात्रों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी बोले- निजी कंपनियों को खुश करने के लिए PSU को बेच रही मोदी सरकार

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच अवसरवाद का गठबंधन, ये स्थिर सरकार नहीं दे पाएगी- नितिन गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर एक्शन में CM मोहन यादव, SP समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश
ग्वालियर हादसे पर एक्शन में CM मोहन यादव, SP समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने का आदेश
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
'शिवसेना की रिजीम चेंज...', प्रदर्शनों को लेकर CM फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को घेरा
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: 5 लोगों की मौत के मामले में एक्शन, बहन-बहनोई समेत 3 गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र
अखिलेश यादव ने मिशन-27 के लिए चला नया दांव, हर जिले का होगा अलग घोषणा पत्र

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget