प्रयागराज: रेस्टोरेंट बंद होने पर शराबी युवकों का हंगामा, वेटर को पीटकर अधमरा किया
शराब के नशे में चूर आधा दर्जन लोगों ने पहले तो रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़ दिया और उसके बाद वेटर को बाहर घसीटकर उस पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया.

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में बेख़ौफ़ युवकों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी किये जाने की सीसीटीवी में कैद तस्वीरें सामने आई हैं. यहां शराब के नशे में चूर आधा दर्जन लोगों ने पहले तो बुलेट से टक्कर मारकर एक रेस्टोरेंट का दरवाजा तोड़ दिया और उसके बाद वहां के वेटर को बाहर घसीटकर उस पर लाठी -डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया.
गुंडागर्दी करने वाले लोग आधी रात को रेस्टोरेंट खोलकर खाना परोसे जाने की जिद कर रहे थे. पिटाई से घायल वेटर को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है.
सरेआम गुंडागर्दी का यह मामला प्रयागराज के सबसे पाश इलाके सिविल लाइंस में अठारह मार्च की रात करीब पौने बारह बजे का है. यहां राजपूत रेस्टोरेंट रोज़ाना ग्यारह बजे बंद हो जाता है. अठारह मार्च को रात करीब पौने बारह बजे रेस्टोरेंट बंद होने के बाद कई युवक शराब के नशे में पहुंचे और दरवाजा पीटने लगे.
अंदर मौजूद कर्मचारियों ने खाना ख़त्म होने और रेस्टोरेंट बंद हो जाने की बात कही तो युवकों ने दरवाजा तोड़ दिया और इंकार करने वाले सुरेश नाम के वेटर को लाठी डंडों -लोहे की रॉड और लात -घूंसों से पीटने लगे. पिटाई से वेटर सुरेश को गंभीर चोटें आई हैं. पिटाई की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं.
कौशाम्बी में कोटेदार की शराब पार्टी में शामिल तीन लोगों की मौत, कई बीमार
कैराना: मृगांका सिंह का टिकट कटना क्या हुकुम सिंह परिवार की सियासत पर फुलस्टॉप माना जाए?
लोकसभा चुनाव 2019: अखिलेश यादव आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव, आजम खान रामपुर से ठोकेंगे ताल
यूपी: बीजेपी देवी मंदिर से और गठबंधन देवबंद से करेगा चुनाव अभियान की शुरूआत
SP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मुलायम सिंह यादव का नाम नहीं



















