एक्सप्लोरर

आईपीएस पर पत्नी ने दर्ज कराया दहेज का मुकदमा, 5 करोड़ रुपये के लिए उत्पीड़न करने का आरोप

मेरठ शहर के थाना नौचंदी में दिल्ली में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ उनकी पत्नी ने पांच करोड़ रुपए के दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना नौचंदी में दिल्ली में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ उनकी पत्नी ने पांच करोड़ रुपए के दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. पीड़िता ने अपने पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने के आरोप भी लगाए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताया गया कि 27 नवंबर 2015 को शास्त्रीनगर निवासी चरणदास सिंह की बेटी नम्रता का विवाह सुभाष नगर के रहने वाले अमित निगम पुत्र गंगाचरण निगम से हुआ था. अमित निगम 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में दिल्ली स्थित पीएसी में अडिशनल कमांडेंट हैं. नम्रता के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज को लेकर उनका उत्पीड़न शुरू हो गया था.

आरोप है कि पति पांच करोड़ रुपये के दहेज की मांग को लेकर उन्हें बुरी तरह से पीटते थे. आरोप है कि 30 अप्रैल को अमित ने नम्रता को बुरी तरह पीटा, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद उन्हें कमरे में बंद करके अमित वहां से चले गए. होश में आने पर नम्रता अपनी एक सहेली के पास पहुंची और सारी बात की जानकारी दी. इसके बाद नम्रता ने पति और सास-ससुर के खिलाफ थाना नौचंदी में दहेज उत्पीड़न और मारपीट से संबंधित तहरीर दी.

थाना नौचंदी प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि नम्रता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में 17 मई को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने घटना के बारे कहा कि निगम के खिलाफ उनकी पत्नी ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है. मामले की जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने की गाइडलाइन जारी, इतने समय की अनुमति
दिल्ली में छाया हल्का कोहरा, कई इलाकों में 400 पार पहुंचा AQI; जानें नया अपडेट
दिल्ली में छाया हल्का कोहरा, कई इलाकों में 400 पार पहुंचा AQI; जानें नया अपडेट

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
मधुबनी गोलीकांड में एक्शन, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; आरोपी ASI की तलाश में 12 टीम
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
AMU में 8 साल बाद छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद की रेस में 9 उम्मीदवार
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget