एक्सप्लोरर

बांदा: युवक-युवती की गला रेतकर हत्या, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक

कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढ़ौली गांव में अज्ञात लोगों ने एक युवक और एक युवती की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी. बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे.

बांदा: कमासिन थाना क्षेत्र के इटर्रा बढ़ौली गांव में अज्ञात लोगों ने एक युवक और एक युवती की गला रेतकर कथित तौर पर हत्या कर दी. बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. पुलिस ऑनर किलिंग का मामला मानकर कर घटना की जांच कर रही है. अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि इटर्रा बढ़ौली गांव में युवती और उसके कथित प्रेमी के शव बुधवार को युवती के घर से बरामद हुए हैं. उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि महिला के पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी थी. वह अपने परिवार से बंटवारा कर अलग कच्चे मकान में अपने नाबालिग बेटे और बेटी के साथ रह रही थी. मंगलवार की शाम तीन अज्ञात युवक महिला के घर आए. इनमें से दो युवक रात में चले गए जबकि एक उसके घर में ही रुक गया.

बसपा के साथ गठबंधन पर मुलायम नाखुश, कार्यकर्ताओं से कही अपने दिल की बात

पाल ने बताया कि बुधवार को सुबह महिला और युवक के शव घर से बरामद किये गये. दोनों के गले रेते गए थे. उन्होंने बताया कि मृतक युवक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पाल ने यह भी बताया कि पति की मौत के बाद महिला के घर अक्सर कई लोगों का आना-जाना रहता था. परिवार के लोग इसका विरोध करते थे. एएसपी ने बताया कि पुलिस अभी युवक के साथ महिला के घर गए दो अन्य अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है और ऑनर किलिंग का मामला मानकर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है. फिलहाल किसी को पूछताछ के लिए हिरासत में नहीं लिया गया है.

सीटों का बंटवारा: जानिए किन सीटों पर लड़ेगी सपा और कहां से ताल ठोकेगी बसपा

कांग्रेस से गठजोड़ की अटकलों पर RLD का विराम, कहा- SP-BSP के साथ बना रहेगा गठबंधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
नेहा बोरा-प्रियंका गांधी आगे, राहुल गांधी पीछे-पीछे, मार्च का वीडियो वायरल
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी ने की शिकायत

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget