एक्सप्लोरर

डिम्पल यादव संभालेंगी कन्नौज के प्रचार-प्रसार की कमान, अखिलेश लड़ेंगे चुनाव

बीते 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद डिम्पल यादव ने वहां जीत दर्ज की थी. कहा जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव डिम्पल यादव नहीं लड़ेगी और वो कन्नौज का प्रचार-प्रसार का काम देखेंगी.

कानपुर: कानपुर-बुंदेलखंड की कन्नौज लोक सभा सीट पर कई दशक से समाजवादियों का कब्ज़ा रहा है. लेकिन बीजेपी इस सीट को हासिल कर सपा पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाना चाहती है. यह बात और भी दिलचस्प हो जाती है जब कन्नौज लोकसभा सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हों. बीते 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद डिम्पल यादव ने वहां जीत दर्ज की थी. कहा जा रहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव डिम्पल यादव नहीं लड़ेगी और वो कन्नौज का प्रचार प्रसार का काम देखेंगी.

उत्तर प्रदेश का जिला कन्नौज जहां इत्र की खुश्बू वहां के वातावरण में महसूस की जा सकती है. कन्नौज हमेशा से समाजवादियों के दिल में बसता रहा है. वर्तमान में अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव कन्नौज से सांसद हैं. वहीं बीजेपी हर हाल में कन्नौज की सीट जीतना चाहती है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बहुत ही जल्द कन्नौज के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र और रणनीति से अवगत कराने के लिए वहा का दौरा भी करने वाले हैं.

2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड की 10 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने 09 सीटों पर भगवा लहराया था. लेकिन बीजेपी कन्नौज की सीट पर भगवा लहराने में कामयाब नहीं हो सकी थी. डिम्पल यादव ने कन्नौज से सपा की यह सीट बचा ली थी.

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में आए परिणाम के बाद एक बार बीजेपी के अन्दर इस बात की आस फिर से जगी है कि कन्नौज की लोक सभा सीट जीती जा सकती है. इसके पीछे वजह ये है कि कन्नौज की तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों पर बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है. कन्नौज की सदर विधानसभा से सपा के अनिल दोहरे ने जीत हासिल की थी, छिबरामाऊ से बीजेपी की अर्चना पाण्डेय और तिर्वा विधानसभा से बीजेपी के कैलाश राजपूत ने जीत हासिल की थी. बीजेपी में इसी बात को लेकर उत्साह है कि वो कन्नौज लोकसभा सीट को भी जीत सकते हैं. सपाईयों के इस गढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जनसभा कर सकते हैं, कन्नौज की जनता को अपने पक्ष में करने के पूरे प्रयास बीजेपी की तरफ से किए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव की शुरुआत कन्नौज से साईकिल यात्रा निकाल कर करने वाले हैं. कन्नौज डिम्पल यादव का संसदीय क्षेत्र है. 2019 के लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार का कार्य डिम्पल यादव ही देखेंगी. इसके साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि डिम्पल यादव किसी जनसभा को संबोधित नहीं करेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget