एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस के हवलदार की मेरठ में हत्या, किया था लूट का विरोध

अपने परिवार समेत गांव से लौट रहे दिल्ली पुलिस के हवलदार की मेरठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने रास्ते में हवलदार की कार को रोका और लूट की कोशिश की. परिवार को बचाने के लिए हवलदार ने जब विरोध किया तो उसको मार डाला गया.

मेरठ: कानून व्यवस्था को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आंकड़े कुछ भी कहते हों, लेकिन हकीकत यह है कानून के रखवाले भी यहां महफूज नहीं है. अपने परिवार समेत गांव से लौट रहे दिल्ली पुलिस के हवलदार की मेरठ में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बदमाशों ने रास्ते में हवलदार की कार को रोका और लूट की कोशिश की. परिवार को बचाने के लिए हवलदार ने जब विरोध किया तो उसको मार डाला गया. मेरठ के किला परीक्षितगढ़ के बढ़ला गांव के निवासी सरबजीत दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में हवलदार थे. उनके मामा के गांव कबट्टा में स्थित गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथसाहिब की स्थापना का कार्यक्रम चल रहा था. रविवार को हवलदार सरबजीत छुट्टी लेकर इस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. शाम को जब कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अपनी पत्नी बेटी और दो बेटों के साथ कार में सवार होकर बढला गांव जा रहे थे तभी बबनपुरा संपर्क मार्ग पर कुछ बदमाशों ने कार के आगे बाइक लगा दी. बदमाशों ने कार का गेट खुलवाने की कोशिश की और जब हवलदार सरबजीत में दरवाजा नही खोला तो बदमाशों ने तमंचे की बटों से कार के शीशे को तोड़ना शुरू कर दिया. गोरखपुर में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग, जान बचाकर भागे पुलिसवाले सरबजीत ने बदमाशों की हरकत का विरोध करना चाहा तभी उनमें से एक बदमाश ने टूटे शीशे के बीच से गोली चला दी. गोली सरबजीत की गर्दन में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. बदमाशो ने इसके बाद फायरिंग की और इस दौरान सरबजीत की बेटी को भी छर्रे लगे. दिल्ली पुलिस के हवलदार की मेरठ में हत्या, किया था लूट का विरोध बदमाश फायरिंग करके वहां से भाग गए. इसी दौरान एक राहगीर ने पुलिस को फोन करके वारदात की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सरबजीत को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. तब तक मौका-ए-वारदात पर सरबजीत के परिजन इकट्ठे हो चुके हैं. साथ ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण भी पहुँच गए और उन्होंने कैली चौराहे पर जाम लगा दिया. जाम लगने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया. वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर बीजेपी के विधायक सतवीर त्यागी और दिनेश खटीक भी पहुंचे. एसपी देहात राजेश कुमार ने परिजनों को बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. 4 घंटे बाद जाम खुल सका. नोएडा में नाबालिग संग रेप, पड़ोसी ने घर में घुस कर दिया वारदात को अंजाम जाम लगाने वाले ग्रामीणों की मांग थी कि सरबजीत की जान लेने वाले बदमाशों का एनकाउंटर किया जाए. मौके पर पहुंचे एसपी राजेश कुमार ने ग्रामीणों को समझाकर उनसे वायदा किया कि बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा. एसपी ग्रामीण ने बताया लूट का विरोध करने पर हत्या की वारदात प्रथम दृष्टया दिख रही है. मुमकिन है कि वारदात का कोई अन्य पहलू भी हो. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. साथ ही बदमाशों को ट्रेस करके उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं. बदमाशों ने कार रुकवाने के बाद ड्राइवर सीट की ओर आकर सरबजीत को शीशा खोलने के लिए कहा. सरबजीत ने शीशा नहीं खोला तो एक बदमाश ने शीशे पर तमंचे का बट मारते हुए शीशा तोड़ दिया और गोली चला दी. बमुश्किल 3 मिनट के घटनाक्रम में सरबजीत की जान चली गई. सरबजीत अपने पिता का इकलौता बेटा था और बुजुर्ग माता-पिता उसके ही सहारे थे. सरबजीत की मौत से उनकी पत्नी और 3 बच्चे भी बेसहारा हो गए हैं वारदात के बाद बच्चे खौफजदा दिखे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
Kota News: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
कोटा: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
Kota News: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
कोटा: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget