एक्सप्लोरर

थम नहीं रहा है बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध, पिछले साल हर रोज हुए 18 से ज्यादा मामले दर्ज

साल 2017 के दौरान प्रदेश में महिला अपराध से जुडे़ कुल 15,784 मामले प्रकाश में आए. इनमें बलात्कार के 1199, अपहरण के 6817, दहेज हत्या के 1081, दहेज प्रताड़ना के 4873 और छेड़खानी के 1814 मामले शामिल.

पटना: बिहार में महिलाओं के साथ बलात्कार, छेडछाड़, अपहरण, दहेज के लिए हत्या और प्रताड़ना के मामलों में वृद्धि देखी गई है. पिछले बरस हर दिन जहां बलात्कार की तीन से ज्यादा घटनाएं हुईं, वहीं अपहरण के 18 से ज्यादा मामले हर रोज दर्ज किए गए. इस साल की पहली छमाही के आंकड़े भी कुछ ऐसे ही हैं.

अंकड़ों में समझें अपराध का रिकॉर्ड

राज्य के पुलिस मुख्यालय से भाषा को मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2017 के दौरान प्रदेश में महिला अपराध से जुडे़ कुल 15,784 मामले प्रकाश में आए. इनमें बलात्कार के 1199, अपहरण के 6817, दहेज हत्या के 1081, दहेज प्रताड़ना के 4873 और छेड़खानी के 1814 मामले शामिल हैं. साल 2018 के जून तक बिहार में महिला अपराध के कुल 7683 मामले प्रकाश में आए. इनमें बलात्कार के 682, अपहरण के 2390, दहेज हत्या के 575, दहेज प्रताड़ना के 1535, छेड़खानी के 890 और महिला प्रताड़ना के 1611 मामले शामिल हैं.

मुंबई स्थित टाटा इन्स्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंस द्वारा पिछले 27 अप्रैल को सौंपी गयी सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला स्थित एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आया. वैशाली जिले के एक अल्पावास गृह में महिलाओं के यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया. गत 20 अगस्त को भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के संदेह में एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाया गया. बिहार के कैमूर, जहानाबाद, नालंदा, सहरसा, दरभंगा जैसे जिलों में लड़कियों के साथ छेड़खानी के वीडियो वायरल होने, अश्लील फोटो एवं वीडियो अपलोड करने के मामले भी सामने आए .

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तकनीकी शिक्षा पर भी जोर

बहरहाल, राज्य सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उन्हें पंचायती राज संस्थानों और स्थानीय निकाय चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण, शिक्षकों की नियुक्ति में आधी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने, पुलिस सहित दूसरी नौकरियों में 35 प्रतिशत का आरक्षण, बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान छेड़ने के सहित कई कदम उठाए हैं. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देने और तकनीकी शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
Live: हरियाणा राज्यसभा चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस के 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, औली से बद्रीनाथ तक बर्फबारी, मार्च में बर्फ देख खिले पर्यटकों के चेहरे
Yamunanagar News: शिक्षा के मंदिर में गंदी हरकत! 10वीं की परीक्षा के दौरान टीचर ने 7 छात्राओं से की छेड़छाड़
यमुनानगर: शिक्षा के मंदिर में गंदी हरकत! 10वीं की परीक्षा के दौरान टीचर ने 7 छात्राओं से की छेड़छाड़
Varanasi News: एलपीजी संकट पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
वाराणसी: एलपीजी संकट पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
UP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, 36 डिग्री तक पहुंचा पारा, वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में गिराए बम, 400 मौतें
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक! अस्पताल और रिहायशी इलाकों में बमबारी, 400 मौतें
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'गलतियां हुईं, मैं भी...', कोहली और रोहित संग मनमुटाव की अफवाहों पर गौतम गंभीर का चौंकाने वाला खुलासा
'ये बेहद शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी, ईशा देओल ने कह दी ऐसी बात
'ये शर्म की बात है', ऑस्कर 2026 में दिवंगत धर्मेंद्र को नजरअंदाज किए जाने पर भड़कीं हेमा मालिनी
US-Israel-Iran War: ...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
...तो इस दिन खत्म होगी ईरान के साथ जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा खुलासा
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
पिंक कार्ड नहीं बना तो DTC बसों में फ्री ट्रैवल नहीं कर पाएंगी महिलाएं, क्या है नियम?
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
दूल्हा बिजली विभाग में है क्या... शादी के लिबास में दूल्हे को बना दिया पावर हाउस, यूजर्स लेने लगे मौज; देखें वीडियो
Embed widget