एक्सप्लोरर

इलाहाबाद हाईकोर्ट की नई गाइड लाइन आज से लागू, खुल जाएंगी ग्रीन व आरेंज जोन की अदालतें

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी किये दिशा निर्देश के बाद आज से यूपी में अदालते काम करना शुरू कर देंगी. ग्रीन व ऑरेंज जोन में ही खुलेंगी अदालतें साथ ही सोशल डिस्टैंसिंग और जारी की गाइड लाइंस के मुताबिक ही काम किया जाएगा.

प्रयागराज, एबीपी गंगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी की अधीनस्थ अदालतों और पीठासीन अधिकारियों के लिए बुधवार को नये दिशा-निर्देश जारी किए और इसका कड़ाई से पालन करने एवं रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया. महानिबंधक द्वारा जारी दिशा-निर्देश 22 मई यानि आज से लागू होंगे. दिशा निर्देश के मुताबिक, ग्रीन और ऑरेंज जोन के जिलों की अदालते खोली जाएंगी और रेड जोन की अदालते बंद रहेगी एवं अति आवश्यक मामले ही निपटाये जायेंगे.

प्रत्येक जिला न्यायाधीश, जिला अधिकारी, सीएमओ ,सीएमएस व स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से अदालत खोलने से पहले परिसर को संक्रमणमुक्त कराएंगे. ऐसा नहीं होने की स्थिति में अदालत नहीं खोली जाएगी.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि अदालत परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और तबीयत खराब होने पर परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी. जिले में कोरोना वायरस के खतरे का प्रतिदिन आकलन किया जायेगा और केन्द्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार भौतिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन किया जायेगा.

प्रत्येक अदालत में चार ही कुर्सियां रखी जाएंगी और अधिवक्ता के बहस के दौरान न्याय कक्ष में वादकारी का प्रवेश रोका जा सकता है. न्यायिक प्रक्रिया एवं व्यवस्था का बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और मीडिया के जरिए उसका प्रचार किया जाएगा.

अदालत में जिरह के लिए उपस्थित होने वाले वकीलों का ड्रेस कोड भी जारी किया गया है जिसके मुताबिक वकीलों के लिए सफेद शर्ट, पैंट और बैंड तय किए गए हैं. वकील और न्यायिक अधिकारी कोट व गाउन पहनकर नहीं आएंगे. अदालत में दीवानी और आपराधिक मामलों की सुनवाई की जाएगी. जरूरी मुकदमों को सुनवाई में प्राथमिकता दी जायेगी.

जिला न्यायाधीश न्यूनतम कर्मचारी बुलाएंगे और काम खत्म होने के बाद सभी अदालत परिसर को छोड़ देंगे. रेड जोन की अदालतों में केवल सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश और सीजेएम की अदालत ही बैठेगी. दस फीसदी से कम कर्मचारियों से न्यायिक कार्य किया जाएगा और रिमान्ड आदि वीडियो कान्फ्रेंन्सिंग से निपटाये जायेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
NCP में आंतरिक विवाद शुरू, सुनील तटकरे के अध्यक्ष पद पर EC में शिकायत
Jharkhand Protest Live: विधानसभा कूच करने जा रहे ABVP सदस्य पुलिस हिरासत में, हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Live: विधानसभा कूच करने जा रहे ABVP सदस्य पुलिस हिरासत में, हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...
झारखंड में लाठीचार्ज पर अखिलेश के सांसद बोले- कीमत चुकानी पड़ेगी...

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget