एक्सप्लोरर

आगरा में अब तक 823 लोग कोरोना वायरस से हुए संक्रमित, 640 मरीज ठीक होकर घर लौटे

आगरा में कोरोना संक्रमित 823 केस अभी तक सामने आ चुके हैं. मंगलवार को 51 मरीज ठीक होकर अस्पातल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. जिले में 28 मरीजों की अबतक जान जा चुकी है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रकोप देखा गया है. मंगलवार रात तक जिले में संक्रमित मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 823 हो गया. इनमें 640 मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं.

मंगलवार को 51 मरीज हुए डिस्चार्ज

हालांकि, कोरोना संक्रमण को लेकर आगरा की स्थितियों में सुधार आ रहा है. कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. मंगलवार को 51 मरीज कोरोना को परास्त कर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए. इस तरह अभी तक 640 मरीज ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं. अब 155 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं, मंगलवार को जिले में कोरोना के सात नए केस भी सामने आए हैं.

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा

ताजनगरी में अब तक कोरोना के 823 केस सामने आ चुके हैं. अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ी थी, लेकिन अब पिछले एक सप्ताह से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. पिछले सात दिन में 266 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. इन मरीजों में बच्चे, महिला और बुजुर्ग भी शामिल हैं. वहीं, 90 फीसदी मरीजों में कोविड-19 के मामूली लक्षण दिखे थे.

77 फीसदी मरीज ठीक हुए

जिन्हें गला खराब होने के साथ एक दो दिन बुखार आया. उन्हें बुखार, मल्टी विटामिन की टेबलेट ही दी गईं. वहीं, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) की नई गाइडलाइन के तहत एक निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को डिस्चार्ज किया जा रहा है. इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 77 फीसदी मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.

जिले में 28 मरीजों की हो चुकी है मौत

बता दें कि आगरा में अब तक 28 मरीजों की मौत हो चुकी है. वर्तमान में 155 मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज और हिंदुस्तान कॉलेज में भर्ती है. हिंदुस्तान कॉलेज में मामूली लक्षण वाले मरीज ही भर्ती किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Lockdown 4: लखनऊ के लिए दिशा-निर्देश जारी, लेफ्ट-राइट फार्मूले पर खुलेंगी दुकानें;इनपर पाबंदी जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छपरा जहरीली शराब कांड: सैंपल में मिला मिथाइल ऐल्कोहॉल, 5 लोगों की मौत पर ADG का बड़ा खुलासा
छपरा जहरीली शराब कांड: सैंपल में मिला मिथाइल ऐल्कोहॉल, 5 लोगों की मौत पर ADG का बड़ा खुलासा
Maratha Movement: फिर शुरू होगा मराठा आंदोलन, मनोज जरांगे की चेतावनी- 'अगर सरकार ने अपना वादा तोड़ा तो...'
फिर शुरू होगा मराठा आंदोलन, मनोज जरांगे की चेतावनी- 'अगर सरकार ने अपना वादा तोड़ा तो...'
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Rajya Sabha Election Results Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...
Highlights: बिहार में राज्यसभा चुनाव में RJD की हार के बाद सफाईयों का दौर, कांग्रेस विधायक ने कहा- हिना शहाब...

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
Ahilyanagar News: स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
अहिल्यानगर में स्कूल से लौट रही क्लास-6 की छात्रा पर एसिड अटैक! हमलावर फरार, इलाके में दहशत
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
फिनलैंड के राष्ट्रपति पर दिखा धुरंधर इफैक्ट! लंदन की सड़कों पर हुआ कुछ ऐसा... रणवीर सिंह भी होंगे हैरान
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
4 शब्दों में बयां किया प्यार, कुलदीप यादव ने शादी के बाद शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
The Kerala BO Day 19:  'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार किया बड़ा कमाल, कलेक्शन 50 करोड़ के हुआ पार, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
'द केरल स्टोरी 2' ने तीसरे मंगलवार को भी धुआंधार किया कलेक्शन, जानें- 19 दिनों का मुनाफा
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
Video: “मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!
“मुंबई लोकल बनी डांस फ्लोर!" विदेशी लड़के ने पंजाबी गाने पर पूरी बोगी को नचाया, वीडियो वायरल
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
भारत में रोजाना कितनी LPG का होता है इस्तेमाल? किचन पर संकट के बादल के बीच जानें जवाब
Embed widget