एक्सप्लोरर

संसद में राहुल गांधी के आंख मारने के कई मायने हो सकते हैं: नगमा

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और फिल्म अभिनेत्री नगमा ने कहा कि राहुल ने संसद में किसी के कुछ पूछे जाने पर जवाब में आंख मारी होगी. उनके आंख मारने के कई मतलब हो सकते हैं.

इंदौर: संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आंख मारने पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और फिल्म अभिनेत्री नगमा ने आज कहा कि सदन में राहुल के नैनों की इस हरकत के कई निहितार्थ हो सकते हैं. उन्होंने कहा, "राहुल ने संसद में किसी के कुछ पूछे जाने पर जवाब में आंख मारी होगी. उनके आंख मारने के कई मतलब हो सकते हैं." राहुल गांधी के आंख मारने के वाकये को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा सदन की गरिमा के लिहाज से अनुचित बताये जाने पर नगमा ने कहा, "इस वाकये में भला क्या गलत है. क्या उन्होंने (राहुल) ने किसी को गाली दी थी." फिल्म "बागी" (1990) से बॉलीवुड में पहला कदम रखने वाली अभिनेत्री ने कहा, "आंख तो कोई भी मार सकता है. अगर मैं अभी आंख मार दूं, तो इसका यह मतलब नहीं है कि मैंने दो मिनट पहले आपसे जो बातें कही थीं, वे सब गलत थीं." नगमा ने एक सवाल पर कहा कि मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत केवल सुर्खियों में रहने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रही हैं और उन्हें देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं. फिल्मी दुनिया से सियासत में कदम रखने वाली हस्ती ने कहा, "कंगना की क्या राजनीतिक हैसियत है. वह खुद को प्रसिद्ध करने के लिये कभी करण जौहर और कभी रितिक रोशन के बारे में बुरा बोलती हैं. अब वह प्रधानमंत्री के बारे में अच्छा बोल रही हैं." उन्होंने कहा कि शिवसेना के साथ छोड़ने के बाद बीजेपी महाराष्ट्र में अकेली पड़ गयी है. नतीजतन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को मराठी लोगों के वोट हासिल करने के लिये लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित जैसी फिल्मी हस्तियों से मिलना पड़ रहा है. बिहार के मुजफ्फरपुर के एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के यौन शोषण काण्ड में नगमा ने बिहार की सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा की भूमिका आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई को इस मामले की बारीकी से छानबीन करनी चाहिये. इसके साथ ही, बिहार के अन्य बालिका गृहों में जांच कर पता लगाया जाना चाहिये की वहां रह रहीं लड़कियां किस हाल में हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मध्यप्रदेश और बीजेपी के राज वाले अन्य सूबों में महिलाओं व छोटी बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं. नगमा ने सवाल किया, "खुद को मामा कहने वाले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी भांजियों को दुष्कर्म से बचाने के लिये क्या कर रहे हैं. बीजेपी शासित राज्यों में बलात्कार की गंभीर वारदातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर क्यों चुप हैं." असम NRC ड्राफ्ट: लोगों में भारी असुरक्षा, जिनके साथ अन्याय हुआ है कांग्रेस नेता उनकी मदद करें- राहुल गांधी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget