एक्सप्लोरर

बिहार: अतिक्रमण पर सरकार सख्त, अब CCTV से होगी निगरानी

अतिक्रमण से निपटने के लिए नीतीश सरकार ने फैसला लिया. अब नालों पर अतिक्रमण करने वालों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी.

नई दिल्ली: जलजमाव को लेकर फजीहत झेल चुकी नीतीश सरकार फिलहाल एक्शन में है. नालों के अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है और अब नालों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना के पॉश इलाके भी इस बार भारी जलजमाव से ग्रस्त थे. जिसको लेकर नीतीश कुमार को लगातार जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव के बाद मुख्यमंत्री ने लगातार जलजमाव क्षेत्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को अलर्ट कर दिया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के आक्रोश को देखते हुए कदम उठाया. सीएम ने जलजमाव के हालात की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए. जिसके बाद पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने सम्पतचक अंचल, फुलवारीशरीफ अंचल और दानापुर अंचल में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान सम्पतचक अंचल के बादशाही नालों पर अतिक्रमित 5 मंजिला मकान को आंशिक रूप से तोड़ा गया. इस अभियान में कुल 55 अतिक्रमण हटाए गए, 4 अस्थाई और 5 बहुमंजिला मकान को आंशिक रूप से तोड़ा गया.

वहीं फुलवारीशरीफ अंचल के मौजा पकड़ी के एतवारपुर में 12 स्थाई बहुमंजिला पक्का मकान को आंशिक रूप से तोड़ा गया. ऐसे मकानों को पूर्ण रूप से तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन और पोकलेन अतिक्रमित मकान तक पहुंचाने का रास्ता बनाया जा रहा है. आज तक यहां कुल 32 अतिक्रमण हटाए गए हैं जिसमें 12 स्थाई बहुमंजिला अतिक्रमित मकान को तोड़ा गया साथ ही 8 अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया और 12 बहुमंजिला मकान को आंशिक रूप से तोड़ा गया.

पटना सदर अंचल के नन्दलाल छपरा में बादशाही नाला पर भी आज तक 35 अतिक्रमण हटाए गए हैं. जिसमें 21 स्थाई अतिक्रमण और 14 अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया है. दानापुर अंचल के अंतर्गत आर के पुरम में भी 1 स्थाई बहुमंजिला पक्के मकान को आंशिक रूप से और 6 अस्थाई अतिक्रमण को तोड़ा गया. वहीं दानापुर अंचल में अब तक अतिक्रमित मकानों की कुल संख्या 76 है. आज तक कुल 76 अतिक्रमण हटाया गया जिसमें 37 स्थाई बहुमंजिला अतिक्रमित मकान तोड़ा गया साथ ही 39 अस्थाई को निर्देश दिया कि बादशाही नाले से अतिक्रमण हटाए जाने पर नालों की सफाई की जाए ताकि नालों में पानी का प्रवाह बना रहे.

सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

बादशाही नालों पर फिर से अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा न हो इसलिए सरकार सभी नालों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएगी ताकि अतिक्रमणकारियों को नालों पर अतिक्रमण करने का मौका दोबारा न मिल सके. जलसंसाधन मंत्री संजय झा ने बताया कि जिस तरह से पटना में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हुई थी, उस पर सरकार बेहद गंभीर है. साथ-साथ जलजमाव की स्थिति दोबारा पैदा न हो इसकी तैयारी की जा रही है. कई जगह बड़े-बड़े नालों की सफाई की शुरुआत की गई और कई जगह जहां पानी की निकासी में नालों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा बाधा डाली जा रही है उसे दुरुस्त किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें 

भगवान राम की निचली जाति के लोगों ने मदद की, ऊंची जाति के लोगों ने नहीं- गोवा के राज्यपाल

देशभर में आसमान पर दाम, लेकिन बिहार में क्यों सस्ती कीमत पर बिक रहा है प्याज? ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, बैटरी कार सेवा प्रभावित, यात्रा पर पड़ेगा असर?
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget