एक्सप्लोरर

बिहार के 25 IAS समेत बड़े पैमाने पर अधिकारियों के खिलाफ CBI ने की कार्रवाई की अनुशंसा

सीबीआई ने मुजफ्फरपुर समेत 16 जिलों में तैनात रहे डीएम के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह कांड में सीबीआई की जांच रिपोर्ट के आधार पर कई जिलों के डीएम और नीचे के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है. सीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर जिलों से रिपोर्ट आना शुरू हो गया है. बिहार के अपर मुख्य सचिव अमीर सुब्हानी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि " जिलों से रिपोर्ट आ रही है. एक रिपोर्ट करीब दो हजार पन्नों की है. इन सभी का पढ़ा जाएगा. पढ़ने के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा."

बताया जा रहा है कि सीबीआई ने मुजफ्फरपुर समेत 16 जिलों में तैनात रहे डीएम के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है. डीएम के अलावा 40 से अधिक पदाधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.

क्या है मामला-

2017 में बिहार सरकार ने टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से बिहार के 17 जिलों में चल रहे शेल्टर होम की स्टडी करायी थी. इस सर्वे में अनियमितता और सेक्सुअल एब्यूज की रिपोर्ट सामने आई थी. इसी बीच मुजफ्फरपुर में लड़कियों के एक शेल्टर होम में नाबालिग लड़कियों ने सेक्सुअल एब्यूज करने और रेप करने की शिकायत की थी. मामला सामने आने के बाद इस पर काफी हंगामा हुआ. आरोपी ब्रजेश ठाकुर को जेल भेजा गया. साथ ही सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दिया. सीबीआई ने इस मामले पर अपनी रिपोर्ट सौंपी.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के खुलासे के बाद बाकी 16 जिलों की भी रिपोर्ट बनाई गई क्योंकि डीएम ही शेल्टर होम के लिए जिम्मेदार होते हैं. इस मामले में डीएम के खिलाफ रिपोर्ट दिया गया. अब सरकार के पास जैसे रिपोर्ट आएगी उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के आधार पर एसओपी यानि स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिड्यूर नहीं लागू करने के आरोप लगे हैं. कई जिलों में तो शेल्टर होम देखने के लिए कमेटी भी नहीं बनाई गई थी.

इस मामले में सरकार को ही निर्णय लेना होगा. 2014 से लेकर 2017 तक 16 जिलों में जो डीएम रहे होंगे उनपर कार्रवाई संभव है. जो आरोप लगे हैं अगर वो सही पाए गए तो उस अधिकारी के प्रमोशन में दिक्कत होगी. अधिकारी या पदाधिकारी की संवेदनशील जगहों पर पोस्टिंग नहीं कि जाएगी. इसके अलावा अधिकारी के इंक्रीमेंट में भी दिक्कतें आ सकती है.

ये भी पढ़ें-

बच्चा चोरी के आरोप में महिला को पुलिस ने दबोचा, जानें क्या है पूरा मामला

गाय की नसों की मदद से किया गया बच्ची का लिवर ट्रांसप्लांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, 10 लाख की करेंगे मदद
कुलगाम आतंकी हमले पर CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख, 10 लाख की करेंगे मदद
'गृहमंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृहमंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, मजदूरों को मारी गोली; 2 की मौत
कुलगाम में पहलगाम जैसा आतंकी हमला, मजदूरों को मारी गोली; 2 की मौत

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget