एक्सप्लोरर

यूपी के सहकारिता मंत्री बोले- विभाग में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच संभव

सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछले 25 सालों से सहकारिता विभाग में कुछ ही परिवारों का कब्जा था. सहकारिता विभाग को इन परिवारों से मुक्त कराने के लिए इस बार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए गए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट विहारी वर्मा ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 25 सालों से सहकारिता में हुए कथित भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराई जा सकती है. बीजेपी कार्यालय में प्रेस कान्फेंस के दौरान वर्मा ने हालांकि यह भी कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार की तरफ से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं और कर्मचारियों को निलंबित किया जा रहा है. लूट की छूट किसी को नहीं दी जाएगी.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार किसी दोषी अधिकारी और कर्मचारी को बचाएगी नहीं, बल्कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बक्शा नहीं जाएगा. चाहे वह कितना भी बड़ा अधिकारी हो. सहकारिता मंत्री ने कहा कि पिछले 25 सालों से सहकारिता विभाग में कुछ ही परिवारों का कब्जा था. सहकारिता विभाग को इन परिवारों से मुक्त कराने के लिए इस बार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराए गए. चुनाव की वजह से पहली बार 90 फीसदी से ज्यादा नए और ईमानदार लोगों का प्रतिनिधित्व सहकारिता विभाग को मिला है.

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की मंशा किसानों की आय दोगुनी करने की है. उत्साही लोग इस दिशा में योगदान देने के लिए तैयार हैं. इसमें संगठन का भी अहम योगदान रहा है. विभागीय जानकारी देते हुए वर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जहां सहकारिता में चार लाख मिट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो पाती थी, योगी सरकार बनने के बाद वित्तीय वर्ष 2017-18 में 19़ 25 लाख मिट्रिक टन की खरीदारी हो चुकी है. वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए सरकार ने 26 लाख मिट्रिक टन खरीद लक्ष्य निर्धारित किया है और अभी तक 19 लाख मिट्रिक टन गेहूं की खरीदारी हो चुकी है.

मंत्री ने कहा कि सहकारिता के सामने खरीद के लक्ष्य को देखते हुए भंडारण की चुनौती जरूर है. इससे निपटने के लिए हर वर्ष सरकार 5000 मिट्रिक टन क्षमता के 40-40 भंडारण केंद्र का निर्माण कराएगी. इस साल 2 लाख मिट्रिक टन क्षमता का भंडारण केंद्र स्थापित कराया जाएगा और अगले वर्ष तक चार लाख मिट्रिक टन क्षमता का अतिरिक्त इंतजाम सहकारिता विभाग कर लेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा
Sansad March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में कितने हजार लोग आए? प्रशांत भूषण ने बताया दिया डेटा
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget