एक्सप्लोरर

लॉकडाउन के नियम तोड़ने के आरोप में तेजस्वी, राबड़ी सहित आरजेडी के कई विधायकों पर केस दर्ज

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ बिहार ने मामला दर्ज किया है. उन पर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है. उनके साथ उनकी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है.

बिहार में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ पटना में केस दर्ज किया गया है. इनके साथ ही आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव और लालू यादव के करीबी विधायक भोला यादव सहित कई अन्य नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इन सभी लोगों पर आरोप है कि उन्होंने महामारी अधिनिमय के तहत सावधानी नियमों का पालन नहीं किया.

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह 10 सर्कुलर मार्ग पर राबड़ी देवी के आवास पर आरजेडी विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ था. इस दौरान किसी ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया. कई नेताओं ने मास्क नहीं पहने हुए थे. इन सभी ने कोविड-19 के नियमों को तोड़ा. ये सभी लोग गोपालगंज जाने की मांग कर रहे थे. आपको बता दें कि ये सभी लोग गोपालगंज ट्रिपल मर्डर मामले के मुख्य आरोपित जदयू एमएलए अमरेन्द्र उर्फ पप्पू पांडेय की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आरजेडी के गोपालगंज मार्च में शामिल होने जा रहे थे.

हालांकि बिहार पुलिस ने आरजेडी को इस मार्च और राजनैतिक गतिविधि में इतने लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी थी. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए पटना के एसपी सेंट्रल और एडीएम लॉ एंड आर्डर ने साफ कहा था कि नियमों का उल्लंघन होने पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

ये है मामला

रविवार रात रूपनचक गांव में दो बाइक पर सवार अपराधियों ने आरजेडी नेता जेपी यादव के घर पर गोलीबारी कर दी, हमले में उनके पिता महेश चौधरी और मां संकेशिया देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हमले में जेपी यादव और उनके भाई शांतनु यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में इलाज के दौरान शांतनु यादव ने दम तोड़ दिया. वहीं जेपी यादव का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने आरोपी विधायक के बड़े भाई सतीश पांडेय और भतीजे मुकेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है.

सीबीआई करे मामले की जांच तेजस्वी यादव ने बुधवार को अपनी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल फागु चौहान से मुलाकात कर मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की. आरजेडी नेता तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया कि पुलिस गोपालगंज जिले में कुचायकोट विधानसभा इलाके से जेडीयू विधायक अमरेंद्र नाथ पांडेय उर्फ पप्पू पांडे को गिरफ्तार नहीं कर रही है क्योंकि वे मुख्यमंत्री के करीबी हैं.

यह भी पढ़ेंः मोदी सरकार के छह साल : जानिए केंद्र सरकार की 6 बड़ी उपलब्धियां Uber ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कोरोना संकट के चलते लिया फैसला 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'भटके और बिके हुए लोग...', छात्र आंदोलनों पर CM योगी का सख्‍त संदेश
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'
उद्धव गुट की राहुल गांधी को नसीहत, 'RSS को कोसने की बजाय...'

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget