एक्सप्लोरर

Uber ने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, कोरोना संकट के चलते लिया फैसला

एप बेस्ड टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर ऊबर इंडिया ने अपने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस संकट के कारण जारी लॉकडाउन का देश में कंपनियों पर बेहद गहरा असर देखा जा रहा है और कंपनियों की तरफ से लगातार छंटनी किए जाने या कर्मचारियों की सैलरी घटाने जैसी खबरें आ रही हैं. अब एप बेस्ड टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर ऊबर इंडिया ने अपने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी है. ये उसकी कुल वर्कफोर्स का एक चौथाई यानी कुल 25 फीसदी है जो कि काफी बड़ी संख्या कही जा सकती है.

कोरोना वायरस महामारी के चलते लिया फैसला जिन कर्मचारियों को निकाला जा रहा है उनमें ड्राइवर्स से लेकर राइडर सपोर्ट ऑपरेशंस के स्टाफ से लेकर दूसरे कार्यों से जुड़े लोग शामिल हैं. उबर इंडिया के दक्षिण एशिया कारोबार के अध्यक्ष प्रदीप परमेस्वरन ने एक बयान जारी करके ये जानकारी दी है. कंपनी के बयान के मुताबिक कोरोना वायरस महामारी के चलते ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है.

प्रदीप परमेस्वरन ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक कंपनी को ये फैसला लेते हुए बेहद दुख हो रहा है लेकिन ये भविष्य के लिए जरूरी है. अपने सहयोगियों को विदा करने के लिए कंपनी को बेहद दुख है और अपने ड्राइवर्स सहित सभी सहयोगी स्टाफ को उनके अब तक के सहयोग के लिए धन्यवाद करती है.

कंपनी दे रही है तीन महीने की सैलरी हालांकि उबर ने जिन लोगों को नौकरी से निकालने का एलान किया है उन्हें कंपनी तीन महीने की सैलरी समेत छह महीने की मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा दे रही है.

उबर टेक्नोलॉजीज ने भी किया था नौकरियां घटाने का एलान पिछले हफ्ते ही उबर इंडिया की पेरेंट कंपनी उबर टेक्नोलॉजीज जो कि एक यूएस-बेस्ड कंपनी है उसने भी अपने कार्यबल में 23 फीसदी कटौती करने का एलान किया था. कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने कारोबारों को मुनाफे बनाए रखने के लिए कंपनी ने ये फैसला लिया है. कंपनी के मुताबिक ये फैसला पहले लिए गए ग्लोबल जॉब कटौती के निर्णय के अंतर्गत ही आता है.

उबर टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वैश्विक तौर पर कंपनी की 6700 नौकरियों पर असर देखा जाएगा जिसमें वो 3700 नौकरियां भी शामिल हैं जिन्हें इस महीने के दौरान कम करने का फैसला लिया गया था. अब कंपनी अपने कोर बिजनेस यानी राइड सर्विस और फूड डिलीवरी पर ही ध्यान केंद्रित करेगी.

ये भी पढ़ें

सोने में तेजी-चांदी में जबरदस्त उछाल, जानें आज के गोल्ड और सिल्वर के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जय श्रीराम लिखकर लगाया भेड़ का इमोजी, किसकी हरकत पर भड़के हर्ष गोयनका? बोले- धार्मिक गाली...
जय श्रीराम लिखकर लगाया भेड़ का इमोजी, किसकी हरकत पर भड़के हर्ष गोयनका? बोले- धार्मिक गाली...
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
Real Estate: रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?
रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget