एक्सप्लोरर

CAA: CM योगी बोले- विरोधियों ने महिलाओं को चौराहे पर बैठाना शुरू कर दिया, खुद रजाई ओढ़ सो रहे हैं

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन्होंने अब घर की महिलाओं को चौराहे-चौराहे पर बिठाना शुरू कर दिया है.

कानपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ जारी प्रदर्शनों पर कहा है कि विरोधी महिलाओं को आगे कर रहे हैं और खुद रजाई ओढ़ कर सोए हैं. उन्होंने कानपुर में एक रैली में कहा, ''अब तो इन लोगों में इतनी भी हिम्मत नहीं रही कि ये लोग स्वयं आंदोलन करें. इन्हें मालूम है कि अगर तोड़फोड़ और आगजनी करेंगे तो प्रोपर्टी जब्त हो जाएगी. इन्होंने अब घर की महिलाओं को चौराहे-चौराहे पर बिठाना शुरू कर दिया है, बच्चों को बिठाना शुरू कर दिया है.''

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, ''इतना बड़ा अपराध...पुरूष घर में रजाई ओढ़कर सो रहा है और महिलाओं को आगे करके चौराहे पर बैठाया जा रहा है. कितना लज्जाजनक है...कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों के लिए. एक देश की कीमत पर राजनीति करना और दूसरा विरोध के लिए महिलाओं को आगे करना, जिन्हें मालूम ही नहीं है कि CAA क्या है? वे लोग धरने पर बैठे हैं. आप जब उनसे पूछेंगे कि आप धरने पर क्यों बैठे हैं तो वो कहेंगे कि घर के मर्द ने कहा है.''

मुख्यमंत्री CAA के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे और शायद उनका इशारा दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर लखनऊ के घंटा घर में हो रहे प्रदर्शनों की ओर था. दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर से महिलाएं सीएए के खिलाफ धरने पर बैठीं हैं. यहां हर रोज नेताओं का जमावड़ा लग रहा है.

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर निशाना साधाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे प्रदर्शन के नाम पर उन महिलाओं एवं बच्चों को आगे कर रहे हैं जिन्हें सीएए के बारे में कुछ भी नहीं मालूम है.

कानपुर के साकेतनगर स्थित मैदान में बुधवार को सीएए के समर्थन में आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर हिंसा को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा . उन्होंने दावा किया, ‘‘ इनके (विपक्षी दलों के) लिये देश महत्तवपूर्ण नही है. इनके लिये हिंदू, सिख, बौद्ध, जैनी और पारसी महत्वपूर्ण नहीं है. अब तो कांग्रेस के लिए इसाई भी महत्तवपूर्ण नहीं रहे. ’’

बेरोजगारी के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस बनाएगी 'नेशनल रजिस्टर ऑफ अनएम्प्लॉयमेंट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget