एक्सप्लोरर

जमकर कटेंगे मौजूदा विधायकों के टिकट, लोकसभा में भी 40% सांसदों के टिकट काट सकती है बीजेपी

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक नवंबर के पहले सप्ताह में होगी. विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी सिटिंग विधायकों के खूब टिकट काट रही है.

नई दिल्ली: बीजेपी तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौजूदा विधायकों के जमकर टिकट काटेगी. सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में पहली सूची में 14 टिकट काटने के बाद बीजेपी आलाकमान 3 और मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकतें हैं. सूत्रों के मुताबिक राज्यों के चुनावों के बाद होने वाले लोकसभा चुनावों में भी इसी पैटर्न पर मौजूदा सांसदों के भी टिकट काटे जायेंगे. तकरीबन 40 फीसदी मौजूद सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं.

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक नवंबर के पहले सप्ताह में होगी. विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी सिटिंग विधायकों के खूब टिकट काट रही है. अभी तक छत्तीसगढ़ में 77 उम्मीदवारों के नामों का एलान बीजेपी कर चुकी है उसमें से 14 मौजूदा विधायकों के टिकट काट भी चुकी है. आलाकमान की इंटरनल रिपोर्ट्स के आधार पर मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जा रहे हैं. आलाकमान एंटी इनकंबेंसी से बचने के लिए टिकट काटने की रणनीति पर काम कर रही है इसके लिए स्थानीय स्तर पर हुए सर्वे के आधार पर टिकट काटे जा रहे हैं.

छतीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी 40 फीसदी तक मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की तैयारी बीजेपी आलाकमान कर चुका है. मध्य प्रदेश में तो संघ भी 75 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की सिफारिश कर चुका है. आलाकमान की आंतरिक रिपोर्ट में भी यही 70 से ज़्यादा विधायकों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी उभर कर सामने आई है.

सबसे बुरे हालात राजस्थान में हैं. राजस्थान में तकरीबन पचास फीसदी से ज़्यादा विधायकों से जनता बुरी तरह नाराज़ है. ऐसे में आलाकमान 50 फीसदी तक मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकते हैं.

सियासत का सेंसेक्सः मध्य प्रदेश-राजस्थान में कांग्रेस मजबूत, छत्तीसगढ़ में फिर खिल सकता है कमल

बीजेपी आलाकमान ने राजस्थान के ग्राउंड रिपोर्ट के लिए तीन नेताओं गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन मेघवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से सर्वे कराया है. इसी सर्वे और ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर हरेक नाम को खुद अमित शाह परखेंगे. प्रदेश ईकाई से आए नामों का सर्वे के आधार पर मिलान करेंगे और सिटिंग विधायकों के टिकट कटेंगे.

सूत्रों के मुताबिक इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनावो में जिस तरह से मौजूदा विधायकों के टिकट आलाकमान काट रहे हैं ठीक उसी तर्ज पर लोकसभा चुनावो में भी 40 फीसदी तक मौजूदा सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं. आलाकमान विधानसभा चुनावों के बाद हर राज्य के लोकसभा सांसदों की रिपोर्ट लेना शुरू करेंगे. सूत्रों का कहना है कि इस प्रक्रिया को बीच-बीच में दोहराया जाता रहता है ताकि लोकसभावार सांसद और उसके लिए जनता के मन की बात को समझा जा सके लेकिन उसके बाद भी आखिरी सर्वे सबसे ज़्यादा प्रभावी भूमिका निभाएगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget