एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: जेपी नड्डा का केजरीवाल पर निशाना, पूछा- देशद्रोहियों पर क्यों नहीं चला मुकदमा?

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कन्हैया कुमार और उमर खालिद पर मुकदमा चलाने की इजाजत क्यों नहीं दे रहे हैं. बीते 1 साल से उनकी फाइलों को आगे क्यों नहीं आने दे रहे.

नई दिल्लीः बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया है. जेएनयू में लगाए गए नारे भारत तेरे टुकड़े होंगे पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहा है कि कन्हैया कुमार, उमर खालिद और दूसरे भारत विरोधी ताकतें भारत की संप्रभुता के लिए खतरा है.

वहीं देश की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की और इस मामले में जनवरी 2019 से तकरीबन 1 साल पहले से चार्जशीट दाखिल करने के लिए तैयार है. जिस पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सवाल किया है कि 1 साल बाद भी केजरीवाल सरकार की तरफ से इन देशद्रोहियों पर मुकदमा चलाने की इजाजत अभी तक क्यों नहीं दी गई है.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ट्वीट में आगे पूछ रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली को बताना चाहिए कि वे ऐसे तत्वों का साथ क्यों दे रहे हैं. क्यों ऐसे लोगों का सहयोग कर रहे हैं जो देश को तोड़ना चाहते हैं. जेपी नड्डा कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल वोट बैंक बनाने के लिए कन्हैया कुमार और उमर खालिद जैसे देश विरोधी तत्वों पर मुकदमा चलाने की इजाजत इसलिए नहीं दे रहे हैं.

 

आपको बता दें जेएनयू में संसद पर हमले की बरसी के दौरान अफजल गुरु के समर्थन में न केवल सभा की गई बल्कि नारे लगाए गए थे. और यह नारे थे 'भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह इंशाअल्लाह'. इन नारों के लगने के बाद खासा विवाद खड़ा हो गया था. दिल्ली पुलिस ने इसकी जांच की और वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था. फॉरेंसिक जांच में वीडियो सही पाया गया. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जांच पूरी करके तकरीबन 1 साल पहले जनवरी 2019 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने और मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी.

 

जिसके बाद से ही दिल्ली सरकार का कानून विभाग उस फाइल पर कोई फैसला नहीं ले रहा है. अब बीजेपी अध्यक्ष ने चुनावी माहौल में अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा है कि आखिर इन देशद्रोहियों पर मुकदमा चलाने की इजाजत क्यों नहीं दे रहे हैं. जिस पर जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका वोट बैंक प्रभावित हो रहा है इसलिए देशद्रोही तत्वों पर मुकदमा नहीं चलने देना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
यूपी चुनाव: कांग्रेस में आएंगी संघमित्रा मौर्या ? स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी ने खुद बताया
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर, बाराबंकी, झांसी में भी झड़प
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई
क्या सपा से गठबंधन में बाधा बन रहे थे अजय राय? कांग्रेस नेता ने दी सफाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget