एक्सप्लोरर

सपा-बसपा की सरकारों में निजाम राज चलता था, योगी सरकार ने उखाड़ फेंका- अमित शाह

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में निजाम राज था. 'नसीमुददीन भाई थे, इमरान भाई थे, अफजल भाई थे, आजम खान थे और मुख्तार थे. बीजेपी ने इन निजामों उखाड़ने का काम किया है.'

महाराजगंज (उत्तर प्रदेश): बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी रामजन्म भूमि पर जल्द से जल्द श्रीराम मंदिर बनाने के लिए कटिबद्ध है. शाह ने साथ ही सपा-बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'बुआ, भतीजा और राहुल बाबा राम जन्मभूमि पर अपना स्टैंड देश की जनता के सामने रखें.'

वह यहां गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने विरोधी दलों के गठबंधन पर कहा कि गठबंधन से जरा भी चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है. उत्तर प्रदेश का परिणाम दीवार पर लिखा दिखता है कि इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में 73 की 74 सीटें होंगी. उत्तर प्रदेश की जनता गठबंधन को साफ कर देगी.

शाह ने कहा कि वर्षों से देश के पिछड़े, अति पिछड़े और ओबीसी लगातार संवैधानिक मान्यता के लिए संघर्ष करते रहे लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा राजनीति करते रहे. बीजेपी ने इन पिछड़ा व अति पिछड़ा समाज के बोर्ड को संवैधानिक मान्यता देने का काम किया.

अगर प्रयागराज से दिल्ली जाना होगा, यहां के लोग नाव पर बैठकर जाएंगे- गडकरी

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में निजाम राज था. 'नसीमुददीन भाई थे, इमरान भाई थे, अफजल भाई थे, आजम खान थे और मुख्तार थे. बीजेपी ने इन निजामों उखाड़ने का काम किया है.'

शाह ने कहा कि जब सपा-बसपा की सरकारें थीं तो यहां निजाम चलता था, जिन्होंने मिलकर यहां आतंकवाद का कॉरिडोर बनाया था. 'लेकिन योगी की सरकार आते ही हमने इनके इस कॉरिडोर को उखाड़ फेंकने का काम किया.'

तस्वीरें: अवैध शराब ने ली 36 लोगों की जान, कई अन्य की हालत अभी भी गंभीर

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि हम ट्रिपल तलाक पर कानून लेकर आए लेकिन कांग्रेस माइनॉरिटी अधिवेशन में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि हम आएंगे तो ट्रिपल तलाक वापस ले आएंगे. 'यह देश इस तरह से नहीं चलेगा. हर महिला को अपने सम्मान का अधिकार है.'

घुसपैठियों के मसले पर उन्होंने कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और असम से गुजरात तक, उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक एक एक घुसपैठिये को चुन चुन कर निकालने का काम बीजेपी सरकार करेगी.

शाह ने कहा कि देश के अंदर घुसपैठियों को हटाने का काम मोदी सरकार ने शुरू किया तो कांग्रेस, सपा और बसपा सभी विरोध में आ गए. उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए बुआ-भतीजे के लिए वोटबैंक हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए देश की सुरक्षा सबसे बड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
UP MLC चुनाव: आजमगढ़ में रुपये बांटने का आरोप, 2.41 लाख कैश के साथ 4 पकड़ाए
Explained: आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
आजम खान पश्चिमी UP की सियासत में 'हाथी' तो हैं, लेकिन क्या 'शेर' नहीं रहे?
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच मोकामा में बवाल, गोरखपुर में भी झड़प

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget