एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक पर बलात्कार का आरोप, विधायक सहित सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

बीजेपी के विधायक पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

लखनऊ: भदोही से बीजेपी विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक एक महिला ने बीती 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ बीजेपी विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश और नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी-बारी से बलात्कार किया. इसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया. मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.
विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला वाराणसी की रहने वाली है और उसने कुछ दिनों पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने कहा है कि यूपी के 2017 के आम चुनाव के दौरान भदोही शहर के एक होटल में उसे डेढ़ महीने तक रखा गया. जहां विधायक और उनके साथियों ने उसके साथ लगातर रेप किया. महिला के पति की मौत हो चुकी है. महिला ने शिकायत में कहा है कि बीजेपी विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के भतीजे संदीप से छह साल पहले मुंबई से लौटते समय उसकी मुलाकात ट्रेन में हुई थी. महिला की शिकायत की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई थी.
महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिन्दुओं पर जांच के बाद आज बीजेपी विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. भदोई के एसपी राम बदन सिंह के मुताबिक महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी. अभी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी. उधर सत्ताधारी दल के विधायक पर बलात्कार के आरोप का प्रकरण सामने आने से भदोही जिले की सियासत गरमा गई है. वहीं बीजेपी विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने इस पूरे मामले को सियासी साजिश करार दिया है. आरोपी विधायक ने सोशल मीडिया पर डाले वीडियो में कहा है कि मैं इस मामले में किसी भी जांच एजेंसी का सामना करने के लिए तैयार हूं. अगर पुलिस की विवेचना में आरोप सच साबित हुए तो सपरिवार फांसी पर लटकने को भी तैयार हूं. महिलाओं की सुरक्षा मेरा पहला दायित्व है. सभी महिलाएं हमारी मां-बहन के बराबर हैं.
त्रिपाठी का दावा है कि यह सब उनकी लोकप्रियता से घबराकर विरोधी खेमे के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की तरफ से किया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि विधायक के अवैध खनन और दूसरे विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी. उन्होंने सवाल किया कि अगर महिला के साथ ऐसा हो रहा था तो वह इतने समय से चुप क्यों थी. विधायक का दावा है कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं. गौरतलब है कि इससे पहले उन्नाव के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर भी बलात्कार करने का मामला सामने आ चुका है. वहीं पूर्व बीजेपी सांसद स्वामी चिन्मयानंद पर भी रेप का मामला चल रहा है.
ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCP-SP के MPs की PM से मुलाकात का सुनेत्रा पवार कनेक्शन? उठ रहे से सवाल
NCP-SP के MPs की PM से मुलाकात का सुनेत्रा पवार कनेक्शन? उठ रहे से सवाल
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'
झारखंड छात्र आंदोलन: CM सम्राट की 'चिंता' पर कांग्रेस भड़की, 'वास्तव में…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget