एक्सप्लोरर

आज फिर शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से चर्चा करेंगे SC के वार्ताकार, क्या बनेगी बात ?

नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ ये प्रदर्शन 15 दिसंबर से शुरू हुआ था और पिछले 68 दिनों से चल रहा है. आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार प्रदर्शनकारियों से बात करने जाएंगे.

नई दिल्ली:  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग में पिछले दो महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा है. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को दो वार्ताकार प्रदर्शनकारियों से बात करने गए. हालांकि पहले दिन बातचीत किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची. अब आज फिर एक बार सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त वार्ताकार संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने जाएंगे.

बुधवार को जब दोनों वार्ताकार शाहीनबाग पहुंचे तो विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि उनका प्रदर्शन CAA के वापस लेने के बाद ही खत्म होगा. दोनों वार्ताकारों ने शाहीनबाग के लोगों को सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुनाया और जगह बदलने की अपील की. अब आज एक बार फिर ये वार्ता जारी रहेगी और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया जाएगा.

पहले दिन क्या हुआ

संजय हेगड़े ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि हम आप लोगों को सुनने आए हैं और आप लोग आराम से बैठें. हमें कोई जल्दी नहीं है और हम आप की पूरी बात सुनेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने हमको कहा है कि आपसे आकर बात करें और मैं और साधना रामचंद्रन आपसे बात करने आए हैं.

साधना रामचंद्रन ने आते ही शाहीन बाग में मौजूद लोगों का अभिवादन किया और उन्हें नमस्कार कहा. हालांकि उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे माहौल में बात नहीं हो पाएगी.

संजय हेगड़े ने शाहीन बाग प्रदर्शन के मंच से सुप्रीम कोर्ट का फैसला अंग्रेजी में पढ़ा. इसके बारे में साधना रामचंद्रन ने हिंदी में बताया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम ने कहा कि आपका आंदोलन करने का अधिकार बरकरार है. कोर्ट ने कहा कि ये बरकरार रहना चाहिए. हम सब की तरह और भी नागरिक है. दो दुकानदार और नागरिक है उनका भी अधिकार है. बच्चों का हक है स्कूल जाना. कोर्ट ने कहा कि सबका हक बरकरार रहना चाहिए.

साधना रामचंद्रन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमें भेजा है कि आपके साथ मिलकर इसका हल निकालना है. हम ऐसा हल निकालेंगे कि न सिर्फ हिंदुस्तान के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन जाएगा, इसका पूरा विश्वास है. साधना ने कहा कि बिना मीडिया के बातचीत करेंगे.

बता दें कि शाहीन बाग का प्रदर्शन कालिंदी कुंज रोड पर चल रहा है जो नोएडा और दिल्ली को जोड़ता है. प्रदर्शन के चलते वहां काफी दिनों से कई शोरूम और दुकानें बंद हैं.

दिल्लीः कार सवार युवक पर अंधाधुंध 40 राउंड फायरिंग, एक की मौत आगरा: नाराज पूर्व फौजी ने पत्नि-बेटे सहित घरवालों पर चलाई गोली, जवाबी कार्रवाई में बेटी ने गोली मार दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget