एक्सप्लोरर

बिहार: 2019 को लेकर NDA में सीट बंटवारे पर नहीं हुआ कोई औपचारिक फैसला: सुशील मोदी

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बीजेपी की तरफ से सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला फाइनल कर लिया गया है. इसमें बीजेपी 20, जेडीयू 12, एलजेपी पांच और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को एक दो सीटें दी जाएंगी.

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिसमें कहा जा रहा था कि बिहार में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी ने फॉर्मूला तय कर लिया है. डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया कि एनडीए में 2019 के चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर न कोई औपचारिक फैसला हुआ है, न कोई विवाद है. हमारे सामने केवल सभी 40 सीटें जीतने का लक्ष्य है. सभी घटक इसी उदेश्य पर काम कर रहे हैं.

इसके साथ ही लालू यादव पर भ्रष्टाचारियों को बचाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘’लालू प्रसाद भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए नोटबंदी का विरोध कर रहे थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा फैसला कर 2016 में नोटबंदी लागू की. इससे 18 लाख बैंक खाते जांच के दायरे में आए. पांच लाख से ज्यादा मुखौटा कंपनियों पर ताला लगा और राजस्व संग्रह में 18 फीसद वृद्धि हुई. विपक्ष को नोटबंदी के फायदे नहीं दिखते.

मीडिया रिपोर्ट्स में किया जा रहा था ये दावा

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि बीजेपी की तरफ से सीट बंटवारे को लेकर फॉर्मूला फाइनल कर लिया गया है. इसमें बीजेपी 20, जेडीयू 12, एलजेपी को पांच और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को एक दो सीटें दी जाएंगी. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटे हैं. अब सुशील मोदी ने ट्वीट से साफ हो गया है कि फिलहाल सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर इंतजार करना होगा.

गौरतलब है कि इससे पहले जेडीयू ने दो फॉर्मूला दिया था. पहला ये कि एलजेपी और आरएलएसपी के बीच सीट बांट दिया जाए और फिर बची सीटों को आधा-आधा बांट लिया जाए. दूसरा फॉर्मूला ये कि जेडीयू 21 सीटों पर लड़े और 19 सीटों पर बीजेपी अपने दोनों सहयोगी पार्टियों के साथ लड़े. लेकिन खबर ये आई कि इस दोनों फॉर्मूले को बीजेपी ने सिरे से खारिज कर दिया था.

बिहार में किस पार्टी के पास लोकसभा की कितनी सीटें

बीजेपी----------- 22

एलजेपी----------06

आरएलएसपी----03

जेडीयू- ----------02

आरजेडी- --------04

कांग्रेस- ----------02

एनसीपी----------01

कुल--------------  40

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
बिहार सरकार के पास नहीं बचा कर्मचारियों के वेतन का पैसा? तेजस्वी यादव का आरोप
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget