एक्सप्लोरर

बिहार सरकार के मंत्री सुरेश शर्मा ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मामला

बीजेपी विधायक ने पिछले महीने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को कानूनी नोटिस भेजा था. तेजस्वी यादव ने सुरेश शर्मा पर आश्रय गृह की 34 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था.

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर आश्रय गृह रेप कांड में अपना नाम घसीटने का आरोप लगाते हुए बिहार के मंत्री सुरेश शर्मा ने आज तेजस्वी यादव के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया. शहरी विकास मंत्री और विधानसभा में मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले शर्मा ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरि प्रसाद की अदालत में अपनी शिकायत दर्ज करायी. इस मामले पर 29 अगस्त को सुनवाई हो सकती है.

उल्लेखनीय है कि बीजेपी विधायक ने पिछले महीने विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को कानूनी नोटिस भेजा था. तेजस्वी यादव ने सुरेश शर्मा पर आश्रय गृह की 34 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था.

सुरेश शर्मा ने कहा है कि उनका नाम इस स्कैंडल में इसलिए घसीटा जा रहा है क्योंकि वह स्थानीय विधायक हैं. उनका ब्रजेश ठाकुर से कोई संबंध नहीं है. इस बीच तेजस्वी यादव ने मंत्री के इस्तीफे की मांग की. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह इस पर जोर देने से इसलिए डर रहे हैं क्योंकि सुरेश शर्मा बीजेपी के नेता है और वह केंद्र में सत्ता में है.

हाल ही में एबीपी न्यूज़ से बातचीत में सुरेश शर्मा ने कहा था कि इस मामले की सीबीआई जांच कर रही है. जांच में सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उन्होंने कहा था कि वे शुरू से जनसंघ से बीजेपी के परिवार में रहे हैं और बीजेपी में ही रहेंगे. किसी भी राजनीतिक या व्यक्तिगत लेवल पर ब्रजेश ठाकुर से उनका कोई संबंध नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget