एक्सप्लोरर

तब्लीगी जमात से बिहार लौटे लोगों की खोज शुरू, पुलिस सख्ती के साथ कार्रवाई में जुटी

तब्लीगी जमात से बिहार लौटे लोगों की खोज शुरू हो चुकी है.पुलिस का कहना है कि इन लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

पटना: दिल्ली के मकरज में शरीक होकर लौटे मौलवियों की खोज तेजी से की जा रही है. बिहार के कई जिलों में छापेमारी की जा रही है. सुपौल और समस्तीपुर से ऐसी खबरें आ रही हैं. सुपौल के पिपरा खुर्द मदरसे में आज दिल्ली के रहने वाले छह मौलवियों को मदरसे में ही आइसोलेट किया गया है. दिल्ली के रहने वाले मौलवी जमात में भाग लेने के बाद दिल्ली से चलकर दो मार्च को सुपौल आए थे.

पीपरा खुर्द मदरसे में कुल 14 लोग कल देर रात तक मौजूद थे. जिसमें से दरभंगा और मधुबनी के रहने वाले सात लोग आज बिना किसी जांच के ही दरभंगा निकल गए. दरअसल सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि सुपौल के एक मदरसे में कुछ मुस्लिम धर्म के प्रचारक लंबे समय से ठहरे हुए हैं.

जिसके बाद सदर पुलिस ने पीपरा खुर्द मदरसा पहुंचकर जब जांच की तो वहां दिल्ली के रहने वाले छह मौलवी मौजूद थे और जामा मस्जिद में कुछ दिन बिताने के बाद ये सभी 22 मार्च से पिपरा खुर्द मदरसे को अपना आशियाना बनाकर रहने लगे. लेकिन इस बीच लॉकडाउन हो जाने की वजह से ये लोग मदरसे में ही फंसे रहे.

पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ कर स्थानीय चौकीदार की निगरानी में इन्हें मदरसे में ही रख दिया है. इसके बाद इनकी जांच कराई जाएगी. यहां मौजूद लोगों में नई दिल्ली के मोहम्मद हंस, मोहम्मद अंसार, लियाकत अली, अनस और नसीम के नाम शामिल हैं. वही एक मोतिहारी के रहने वाले भी है.

वहीं दूसरी खबर समस्तीपुर से है. समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय इलाके में 11 लोग दिल्ली के तब्लीकी जमात में शामिल होकर लौटे हैं जो दो पंचायत में शरण लिए हुए है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि दलसिंहसराय के चकबहाउद्दीन पंचायत स्थित मस्जिद और मोख्तियारपुर सलखन्नी स्थित मस्जिद में लोग छुपकर शरण लिए हुए हैं. इसको लेकर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र दलबल के साथ दोनों जगहों पर छापेमारी भी की.

लोगों ने बताया कि सभी 15 दिन पहले ही तब्लीकी जमात में शामिल होकर यहां लौटे हैं. प्रशासनिक सूत्र की माने तो समस्तीपुर जिला प्रशासन ने दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीकी जमात में शामिल होकर लौटे दो लोगों को संदिग्ध मानकर दलसिंहसराय एएनएम में बनाए गए आइसोलेशन केंद्र में भर्ती कराया है. दोनों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है. फिलहाल आइसोलेशन केंद्र में 11 कोरोना संदिग्ध लोग भर्ती हैं जिसमें से चार को बुधवार को डिस्चार्ज करते हुए होम क्वॉरंटाइन में रहने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें-

WHO ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की, कोरोना संकट के दौरान उठाए कदमों को बताया बेहतरीन

इंदौरः हेल्थ स्टाफ पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, ABP न्यूज ने दिखाई थी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
ज्ञानेश कुमार को लेकर BJP पर भड़के इमरान मसूद, कहा- इमरजेंसी से बदतर हालात
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget