एक्सप्लोरर

इंदौरः हेल्थ स्टाफ पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, ABP न्यूज ने दिखाई थी खबर

एक वायरल वीडियो की पड़ताल में ABP न्यूज ने दिखाया था कि कैसे मेडिकल और हेल्थ स्टाफ से लोग उलझ रहे हैं और उनके ऊपर हमला किया गया.

नई दिल्लीः एबीपी न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है. आज सुबह 8.30 बजे सच्चाई का सेंसेक्स में दिखाया गया था कि इंदौर में हेल्थ स्टाफ पर लोगों ने हमला किया था. वायरल वीडियो की पड़ताल भी की गई और आपको इसके सच के बारे में बताया गया था. अब बड़ी खबर आई है कि हेल्थ स्टाफ पर हमले को लेकर केस दर्ज हो गया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

क्या है वायरल वीडियो में  सोशल मीडिया में एक वीडियो बहुत चर्चा में है जिसमें संकरी सी गली में दो लोग नीले रंग का कोरोना रक्षक कवर पहने हुए नजर आए और उनके पीछे एक बड़ी भीड़ दौड़ रही है जिसमें महिलाएं बुजुर्ग और जवान शामिल हैं. गली संकरी है और भीड़ बेहद आक्रामक और हमलावर नजर आ रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग एक संप्रदाय विशेष पर टिप्पणी कर रहे हैं. सोशल मीडिया में दावा हो रहा है कि कोरोना के उपचार में लगे स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों का असली चेहरा पहचान लो.

हमले के इस वायरल वीडियो को शेयर कर लोग कह रहे थे कि कोरोना जांच टीम पर हमला किया गया है और वीडियो में लोगों को कपड़ों से पहचान कर भी कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं.

कई अलग वीडियो भी वायरल  वायरल वीडियो में 2 से तीन स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से बचाने वाला सूट पहनकर एक गली में जाते हुए दिखाई देते हैं. इसी वीडियो में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ डंडा लिए पुलिस भी दिखती है. इस वीडियो में टीम का समाना आगे से चलकर आ रही भीड़ से होता है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि स्वास्थ्यकर्मी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे.

अन्य वीडियो की पड़ताल दूसरे वीडियो में इलाके के लोग पुलिस से उलझते हुई दिखाई देते हैं. पुलिस से बहस करते हुए सुनाई पड़ता है. एक महिला धमकी देती हुई भी सुनाई दे रही है.

वीडियो की पड़ताल में हमें एक जगह लोगों की जमा भीड़ भी दिखी जो जांच टीम के लिए अड़चन पैदा कर रहे थे बैरिकेटिंग कर टीम को रोकोने की कोशिश करते हुए दिखाई पड़े. वीडियो से साफ होता है कि लोगों ने स्वास्थ्य टीम पर हमला किया. स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पुलिस भी थी. लोग पुलिस से भी उलझ पड़े और कोरोना की जांच के लिए तैयार नहीं थे.

जब इस वीडियो की पड़ताल को आगे बढ़ाया गया तो हमारी मुलाकात उन महिला डॉक्टर से हुई जो इस स्वास्थ्य टीम का हिस्सा थीं. उन्होंने साफ तौर पर बताया कि कब-कहां और क्यों हमला हुआ.

पुलिस से की गई बात दावा किया गया कि इस हमले के बाद बड़ी संख्या में पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा और तब जाकर मामला शांत हुआ. इस बात की सच्चाई के लिए इंदौर के एडिशनल एसपी राजेश व्यास से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की पड़ताल में हमें जो वीडियो मिले और जो तस्वीरें सामने आईं, वहीं इसके साथ जो बयान हमने सुना उससे साफ होता है कि इंदौर के टाटपट्टी बाखल इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ कोरोना संदिग्ध की जांच के लिए पहुंची थी जिसका विरोध इलाके के लोगों ने किया. लोगों ने जांच करवाने से इनकार किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला किया. एबीपी न्यूज की पड़ताल में भी दावा सच साबित होता है.

इंदौरः हेल्थ स्टाफ पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, ABP न्यूज ने दिखाई थी खबर

इंटरनेट पर फैल रहे ऐसे दावों और अफवाहों का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर सुबह 8.30 बजे सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget