एक्सप्लोरर

केंद्र के आर्थिक पैकेज पर सियासत शुरू, नीतीश के मंत्री ने कहा- आत्मनिर्भर बनाना है तो बिहार का हिस्सा दें

बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आर्थिक पैकेज में बिहार का हिस्सा मांग लिया. श्याम रजक ने वित्त मंत्री को एक चिठ्ठी लिखकर सीएमएसएमई राहत पैकेज के तीन लाख करोड़ में बिहार की हिस्सेदारी तय करे के लिए कहा है.

पटनाः बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत 20 लाख करोड़ के कोरोना राहत पैकेज में राज्यों की हिस्सेदारी निर्धारित करने की मांग की है. उन्होंने लिखा कि ऐसा नहीं करने से बिहार जैसे राज्यों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाएगा.

लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम श्रेणी के उद्यम के लिए तीन लाख करोड़ रुपये बिना गारंटी ऋण देने का पैकेज केंद्र सरकार ने घोषित किया है. बिहार में बैंकों का ऋण देने के मामले में काफी नकारात्मक रवैया रहा है, वहीं साख-जमा अनुपात भी दर्शाता है कि बिहार में बैंक उद्यमियों को कर्ज देने में हीलाहवाली करती है. लिहाज़ा, तीन लाख करोड़ में बिहार के उद्यमियों के लिए हिस्सेदारी तय नहीं होगी, तो यहां के उद्यमी लाभान्वित नहीं होंगे. इस राहत पैकेज का उद्देश्य सिद्ध नहीं होगा.

मंत्री ने कहा कि कोरोना के कारण सबसे अधिक आर्थिक संकट और चुनौतियों से बिहार को जूझना पड़ रहा है. बड़ी तदाद में प्रवासी मज़दूर बिहार लौटें हैं, उनको रोजगार देने का निश्चय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है. लिहाज़ा, केंद्र 20 लाख करोड़ के पैकेज में बिहार जैसे राज्य के लिए अलग से कोष और हिस्सेदारी तय करे.

सूक्ष्म खाद्य उद्यमों का जिक्र करते हुए श्याम रजक ने लिखा, "बिहार में मखाना,मक्का, मगही पान, जर्दालु आम, शाही लीची, शहद और लाल आलू उत्तम गुणवत्ता के पाए जाते हैं. इनके माइक्रो फूड इंटरप्राइजेज के क्लस्टर डेवलपमेंट की जरूरत है. जिससे हम लोकल के लिए वोकल हो सकें और इसे ग्लोबल बना सकें." इसके अलावा उन्होंने बाढ़ और सूखाड़ से सबसे ज्यादा प्रभावित 15 जिलों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के लिए लोन पर 2 फीसदी की आर्थिक सहायता देने की मांग की. उन्होंने लिखा कि इससे दूसरे शहरों में जाकर काम करने वाले बिहार के मजदूरों में कमी आएगी.

बिहार को उत्तर भारत में फूड प्रोसेसिंग हब बनाने के लिए जापानी उद्योग टाउनशिप के लिए बिहार पर भी विचार करने का आग्रह किया. उन्होंने लिखा, "यदि बिहार में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगते हैं तो यहां के बने माल को नेपाल, भूटान और बांग्लादेश आसानी से निर्यात किए जा सकते हैं. बिहार के पास उपजाऊ भूमि, प्रचूर जल संसाधन और कुशल और मेहनती लोग हैं. बिहार देशी और विदेशी कपनियों के लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन है.इससे न सिर्फ राज्य को बल्कि निवेशकों को भी फायदा होगा."

इसके साथ ही उन्होंने मधुबनी पेंटिंग, खादी, रेशम और हस्तकरघा उद्योग पर ध्यान देने का आग्रह किया. उन्होंने लिखा, "यदि इनपर अच्छी तरह ध्यान देकर इन्हें सहायता पहुंचाई जाए तो इनका तेजी से विकास होगा और इससे घर वापस लौटे लाखों प्रवासी लोगों को रोजगार मिलेगा."

राज्य वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराने के लिए विशेष प्राथमिकता दी जाए. देश में लगभग 1.5 करोड़ प्रवासी मजदूर बिहार के हैं. कोरोना वायरस महामारी के कारण इन सभी का रोजगार छिन गया और सभी अपने घर वापस आ गए हैं. इन सभी को रोजगार देने के लिए हमें विशेष सहायता राशि की जरूरत है.

यह भी पढ़ेंः सच्चाई का सेंसेक्स: गुरुग्राम की इस प्राइवेट लैब से कराया है कोरोना टेस्ट तो पढ़ें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट TVS मोटर कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की, अक्टूबर तक देगी कम वेतन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
'कुचुपुचु इस्तीफा दे दो', लोकसभा में Gen-Z के अंदाज का जिक्र
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget