एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: गुरुग्राम की इस प्राइवेट लैब से कराया है कोरोना टेस्ट तो पढ़ें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट

गुरुग्राम की एक प्राइवेट लैब Healthians लैब ने टेस्ट के बाद कई लोगों को पॉजिटिव बताया, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई. जानें इस दावे का सच क्या है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संकट के बीच व्हाट्सएप पर गौतम बुद्ध नगर की एक प्रेस रिलीज वायरल हो रही है. ये प्रेस रिलीज बेहद चौंकाने वाली है. दावा है कि जिस लैब से लोगों का टेस्ट कोरोना पॉजिटिव निकल रहा है, वो बाद में निगेटिव पाए जा रहे हैं. दावे के मुताबिक आईसीएमआर से अधिकृत ना होने के बावजूद ये लैब कोरोना का टेस्ट कर रही है. जानें दावे का सच क्या है.

प्राइवेट लैब Healthians पर उठ रहे हैं सवाल

गौतम बुद्ध नगर के जिला सर्विलांस अधिकारी के नाम से वायरल इस प्रेस रिलीज में सबसे नीचे वाले पैराग्राफ में लिखा है, ‘’46 और 37 साल के दो पुरुष मरीजों को गुरुग्राम की एक प्राइवेट लैब Healthians लैब ने टेस्ट के बाद पॉजिटिव बताया. लैब के रिजल्ट के आधार पर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी दोबारा जांच करवाई गई. जांच में दोनों के रिजल्ट निगेटिव आए.’’

प्रेस रिलीज में आगे लिखा है, ‘’ये लैब ICMR से अधिकृत नहीं है. लैब ने खुद को दिल्ली की GENESTRINGS लैब का हिस्सा बताया था. दोनों ही लैब को नोटिस भेजा गया है.’’

3200 से भी ज्यादा लोगों ने इस लैब से कराया था टेस्ट

पड़ताल में पता चला कि ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी ने लगभग 3200 से भी ज्यादा लोगों का गुरुग्राम की प्राइवेट लैब से कोविड 19 का टेस्ट कराया था. वहां पर कुछ कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए थे. उसके बाद गौतम बुध नगर प्रशासन ने पॉजिटिव मिले मरीजों को इसी जिम्स अस्पताल भर्ती कराया था. लेकिन तय नियम के मुताबिक, जब जिला अस्पताल ने दोबारा उनका टेस्ट किया तो वो निगेटिव निकला. इसके बाद गौतम बुध नगर के सीएमओ ने उस लैब पर जांच के आदेश दिए हैं.

एबीपी न्यूज़ ने नोएडा के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी दीपक ओहरी से भी बात की. सीएमओ ने साफ तौर पर कहा कोरोना का टेस्ट ICMR अधिकृत लैब से ही कराना चाहिए. गौतम बुद्ध नगर में जांच पड़ताल पूरी हो चुकी थी, लेकिन मामला गुरुग्राम का था. इसलिए हमने गुरुग्राम के सीएमओ से भी बात करने की कोशिश की तो सीएमओ ने इस संबंध में कैमरे पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

सीएमओ के अंडर ही आती हैं सभी लैब 

बता दें कि सभी लैब गुरुग्राम के सीएमओ के अंडर ही आती हैं, लेकिन गुरुग्राम में मौजूद इस लैब के होने से ही सीएमओ ने इंकार कर दिया. पड़ताल में कोरोना की गलत रिपोर्ट पर लैब के खिलाफ कार्रवाई का दावा करने वाली प्रेस रिलीज सच साबित हुई है.

यह भी पढ़ें-

सच्चाई का सेंसेक्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के WHO के चेयरमैन बनने को लेकर झूठा दावा

Coronavirus: मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला, कहा- ‘लॉकडाउन फेल रहा, पीएम बताएं क्या रणनीति है’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल
Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक डिप्टी पीएम इशाक डार के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
पाक डिप्टी PM के रिश्तेदार की घिनौनी करतूत, विदेशी महिलाओं से गैंगरेप के बाद वसूली 1 लाख डॉलर की फिरौती!
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget