एक्सप्लोरर

TVS मोटर कंपनी ने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती की, अक्टूबर तक देगी कम वेतन

कंपनी ने एक बयान जारी करके इस बात की जानकारी दी है कि मई 2020 से अक्टूबर 2020 तक वो अपने कर्मचारियों को कम सैलरी देगी.

नई दिल्लीः देश में जारी कोरोना संकटकाल के दौरान चल रहे लॉकडाउन के बीच कई कंपनियों की तरफ से कर्मचारियों की छंटनी और वेतन में कटौती की खबरें आ रही हैं. अब इसी बीच टू-व्हीलर निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती करने का एलान किया है. कोरोना वायरस महामारी के चलते जारी लॉकडाउन में कंपनी के मैन्यूफैक्चरिंग और उत्पादन लगभग ठप हैं और इसकी रिटेल सेल्स भी घट गई है.

टीवीएस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक कंपनी ने छह महीने के लिए कर्मचारियों के वेतन में कटौती का फैसला लिया है जो कि मई 2020 से अक्टूबर 2020 तक जारी रहेगी. हालांकि ये टेंपरेरी व्यवस्था है और फिलहाल छह महीने के लिए कंपनी ने एंप्लाइज की सैलरी कट का फैसला लिया है.

कंपनी ने जारी किया बयान कंपनी द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मौजूदा अभूतपूर्व संकट को देखते हुए टीवीएस मोटर कंपनी ने अस्थाई तौर पर कर्मचारियों के वेतन में कटौती करने का फैसला लिया है जो कि अलग-अलग लेवल पर छह महीनों के लिए जारी रहेगा. मई 2020 से अक्टूबर 2020 तक कंपनी ये जारी रखेगी. हालांकि वर्कमैन के लेवल पर कोई सैलरी कटौती नहीं की जाएगी. हालांकि जूनियर एग्जीक्यूटिव लेवल पर सैलरी में 5 फीसदी की कटौती की जाएगी और वरिष्ठ प्रबंधक के स्तर पर 15 से 20 फीसदी तक वेतन में कटौती की जाएगी. हमें यह देखकर खुशी हुई कि कर्मचारियों ने खुद आगे आकर वेतन में कमी को स्वेच्छा से लेने की पेशकश की.

अप्रैल में कंपनी ने दर्ज की शून्य बिक्री अप्रैल 2020 में कंपनी ने घरेलू बाजार में शून्य बिक्री दर्ज की वहीं मार्च 2020 में कंपनी की बिक्री में 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. अकेले घरेलू दोपहिया वाहनों के बाजार में टीवीएस ने मार्च 2020 में 62 फीसदी की बड़ी गिरावट बिक्री में देखी.

टीवीएस के प्लांट हैं बंद तमिलनाडु में कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिय होसुर में है जो कि 23 मार्च 2020 से बंद पड़ी है जब से लॉकडाउन की सबसे पहले घोषणा हुई थी.

ये भी पढ़ें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के राइट्स इश्यू में आपको क्यों निवेश करना चाहिए, यहां जानिए 5 बड़े कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget