एक्सप्लोरर

बिहार: अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिलचस्प पोस्टर, कहा- तीन राज्यों में बीजेपी को हराकर सीएम बने हैं हनुमान

पटना के बेली रोड पर दर्जनों ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें ये बताया गया है कि इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी को हराकर कांग्रेस की तरफ से पवन सुत हनुमान मुख्यमंत्री बने हैं.

पटना: तीन राज्यों में चुनावी जीत के बाद कांग्रेस उत्साह में है और इसका असर बिहार में भी दिखाई दे रहा है. बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें राजस्थान, एमपी और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की हार की वजह हनुमान जी की जाति बताना बताया गया है.

पोस्टर में कहा गया है कि हनुमान जी की जाति बताने की वजह से बीजेपी इन तीनों राज्यों में भष्म हो गई. पटना के बेली रोड पर दर्जनों ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें ये बताया गया है कि इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी को हराकर कांग्रेस की तरफ से पवन सुत हनुमान मुख्यमंत्री बने हैं. पोस्टर के जरिये ये दावा किया जा रहा है कि 2019 में बीजेपी की लंका को भी हनुमान जी खाक कर देंगे.

बिहार: अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिलचस्प पोस्टर, कहा- तीन राज्यों में बीजेपी को हराकर सीएम बने हैं हनुमान

तीन राज्यों में बीजेपी को हराने के बाद अगले ही दिन योगी आदित्यनाथ पटना में थे, उस दिन भी कुछ इसी तरीके के पोस्टर लगाए गए थे हालांकि उन्हें जल्द ही उतार लिया गया. लेकिन एक बार फिर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से जिस तरह से पोस्टर वॉर किया जा रहा है उससे इतना तो साफ है कि कांग्रेस इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नज़र नहीं आ रही है.

इसी साल सितंबर के महीने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं की जाति बताते हुए पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाए थे जिसके जवाब में बीजेपी ने अपने नेताओं को भारतीय बताते हुए पोस्टर लगाए. इसके कांग्रेस ने राहुल गांधी को शिवभक्त बताते हुए अपने नेताओं का धर्म बताया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप, 3 दिन तक बंधक बनाकर की हैवानियत
UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप, 3 दिन तक बंधक बनाकर की हैवानियत
Padma Shri 2026: बिहार का बढ़ा मान, कला और विज्ञान क्षेत्र में तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान
Padma Shri 2026: बिहार का बढ़ा मान, कला और विज्ञान क्षेत्र में तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान
Punjab: एक झटके में उजड़ गई खुशियां! नहर में गिरे एक ही परिवार के 5 लोग, 3 बच्चों की डूबने से मौत
एक झटके में उजड़ गई खुशियां! नहर में गिरे एक ही परिवार के 5 लोग, 3 बच्चों की डूबने से मौत
Chandigarh: कपड़े सुखाते वक्त फिसला पैर, दूसरी मंजिल से नीचे गिरी नाबालिग... CCTV में कैद हुआ हादसा
कपड़े सुखाते वक्त फिसला पैर, दूसरी मंजिल से नीचे गिरी नाबालिग... CCTV में कैद हुआ हादसा

वीडियोज

US-Israel-Iran War: यूरेनियम छोड़ने से ईरान का इनकार | Breaking | Donald Trump
US-Israel-Iran War: ट्रंप के शांति समझौता संकेत से कच्चे तेल में बड़ी गिरावट! | US Oil Crash
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल पंप पर मीटर देखकर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Petrol-Diesel Price Hike:पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम पर भड़के लोग | Breaking | PM Modi Appeal
Kedarnath Yatra 2026 :धाम में भारी अव्यवस्था! VIP कल्चर के चक्कर में आम भक्तों का फूटा गुस्सा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
'इंडिया आउट' के बावजूद भारत ने मालदीव को पानी पिलाया, थरूर ने अमेरिका में ऐसा क्या कहा, जिसकी हो रही चर्चा
Weather Live Updates: नौतपा आज से, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा,पंजाब में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, दिल्ली में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट
नौतपा आज से, महाराष्ट्र, राजस्थान, यूपी, हरियाणा,पंजाब में गर्मी से लोगों का बुरा हाल, दिल्ली में हो सकती है बारिश, IMD का अलर्ट
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
ट्रंप ने सुबह-सुबह ईरान को दी धमकी! डील पर सस्पेंस के बीच भेजी फाइटर जेट में लगे बम की फोटो
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: 15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
15 साल की उम्र में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी के नाम एक और खिताब
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
'अगर गलत जानकारी से बिल चुकाए जाते तो...' सौतेले भाई आर्य बब्बर के दावों पर प्रतीक ने कसा तंज
Weather Update: भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
भीषण लू की चेतावनी के बीच आज कहां होगी बारिश? दिल्ली-यूपी-बिहार से राजस्थान तक का मौसम जानें
Milk Price Hike: इस राज्य में 3 रुपए महंगा हुआ सुधा का दूध, दही और पनीर सब के बढ़े दाम
Milk Price Hike: इस राज्य में 3 रुपए महंगा हुआ सुधा का दूध, दही और पनीर सब के बढ़े दाम
Police Searched By Gangster In Bihar: क्या छापेमारी करने आई पुलिस की तलाशी ले सकता है आम आदमी, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल; जानें कानून?
क्या छापेमारी करने आई पुलिस की तलाशी ले सकता है आम आदमी, वायरल वीडियो ने मचाया बवाल; जानें कानून?
Embed widget