एक्सप्लोरर

भगवान भरोसे बिहार बोर्ड: JEE, मर्चेंट नेवी, मेडिकल एंट्रेंस पास करने वाले को दिया जीरो

अमन को तो एक विषय में अंक ही नहीं मिला है. उनका कहना है कि बीआईटी में एडमिशन लेना है लेकिन उनकी ज़िंदगी बर्बाद हो गई. उन्होंने कहा, ''मेरी कॉपी को मेरे सामने रीचेक किया जाए. एआईएसएफ और जन अधिकार जैसे छात्र संगठन इनके समर्थन में सड़कों पर उतर गए हैं.

पटना: बिहार बोर्ड में कभी टॉपर घोटाला तो कभी रिजल्ट में हेराफेरी लेकिन इस बार तो अति हो गई. जिन लड़कों ने जेईई, मेडिकल, मर्चेंट नेवी में एंट्रेंस टेस्ट पास किया उन्हें बोर्ड ने ज़ीरो दे दिया. कुछ को कुल मार्क्स से भी ज्यादा नंबर भी दे दिया गया है. पूरे बिहार में छात्रों में उबाल है. एआईएसएफ, जन अधिकार जैसे छात्र संगठन इनके समर्थन में सड़कों पर उतर गए हैं. लेकिन इनकी आवाज़ भी अनसुनी कर दी जा रही है. पुलिस इन्हें पकड़ कर ले जा रही है.

राज प्रकाश को खुश होना चाहिए था क्योंकि इन्होंने जेईई, मर्चेंट नेवी का एंट्रेंस टेस्ट पास कर लिया है. लेकिन इनके चेहरे पर परेशानी है. बोर्ड ने इन्हों मैथ्स और केमेस्ट्री में फेल कर दिया गया. प्रकाश का कहना है कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है. मैंने बहुत पढ़ाई की और जेईई निकाल लिया. मर्चेंट नेवी कॉलेजों से एडमिशन के लिए कॉल आया है पर बिहार बोर्ड ने मेरा भविष्य खराब कर दिया.

प्रकाश जैसे कई छात्र हैं जिन्होंने साल भर मेहनत की लेकिन उनका रिज़ल्ट खराब हो गया. कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिन्हें कुल मार्क्स से भी ज़्यादा नंबर मिला है. बलिराम कुमार को दो विषय में फेल कर दिया गया. बलिराम, शुभम, अमन कुमार जैसे हज़ारों छात्र बहुत परेशान हैं. सभी कॉन्फिडेंट हैं कि वे पास हैं.

अमन को तो एक विषय में नंबर ही नहीं मिला है. उनका कहना है कि बीआईटी में एडमिशन लेना है लेकिन उनकी ज़िंदगी बर्बाद हो गई. उन्होंने कहा, ''मेरी कॉपी को मेरे सामने रीचेक की जाए. उन्होंने कहा, ''मैंने 10वीं अच्छे अंको से पास किया है.'' अमन ने आरोप लगाया कि नीट वाले टॉपर के रिजल्ट का इंतज़ार किया गया और फिर उसे टॉपर घोषित किया. नवगछिया के राजा कुमार को तो नंबर ही नहीं दिए गए. बिहार बोर्ड के दफ्तर के सामने गला फाड़कर चिल्ला रहे है लेकिन इनकी शिकायत कोई नहीं सुन रहा.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से काफी मशक्कत के बाद घोषित किए गए इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजों ने एक बार फिर राज्य के लोगों को चौंका दिया है. परीक्षा समिति के टॉप-टेन छात्रों पर कोई सवाल नहीं उठ रहे लेकिन कई स्तरों पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. कक्षाओं में छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है कि नहीं? इस संबंध् में बोर्ड के अध्यक्ष का जो बयान है कि इसके एक्ट और नियमावली में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है. इससे विरोधाभासी स्थिति उत्पन्न हो रही है.

सरकार ने बार-बार घोषित किया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हीं छात्र-छात्राओं को मिलेगा जिनकी उपस्थिति 75 प्रतिशत न्यूनतम है. इसी आधार पर सरकारी और निजी विद्यालयों के अनुदान का आकलन किया भी जाता है. लेकिन बोर्ड के इस वक्तव्य से यह संदेश निकलता है कि सरकारी विद्यालय परीक्षा का फॉर्म भरने और परीक्षा देने का केन्द्र मात्रा है. उनमें पढ़ाई लिखाई की कोई आवश्यकता नहीं है. इससे सरकारी विद्यालयों की साख प्रभावित हो रही है और कोचिंग संस्थाओं को बढ़ावा मिल रहा है. इस प्रकार यह एक विचारणीय प्रश्न है.

फूल-प्रूफ व्यवस्था के बावजूद और छात्रों के डिजिटल लॉक के बावजूद छात्रों और उनके अभिभावकों से पैसे मांगे जाने की खबरें प्रकाश में आ रही हैं. जाहिर है कि कहीं न कहीं व्यवस्था में कमी है. विद्यालयों में कम्प्यूटर नहीं है. कम्प्यूटर शिक्षक नहीं हैं. जबकि बोर्ड के सारे काम ऑनलाइन करने की व्यवस्था है. ऐसी स्थिति में विद्यालयों को निजी साइबर कैफे का उपयोग करने की व्यवस्था है और सारे डेटा निजी साइबर कैफे वालों के पास है. इससे कितना लीक हो रहा है इसके लिए किसी को भी जवाबदेही नहीं है. प्रैक्टिकल परीक्षा में छात्रों को उतने नम्बर प्राप्त हुए हैं जितने का प्रश्न पत्र नहीं है या फिर उनके अंक ही शून्य हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM की कुर्सी से बगावत से तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत से तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड: थिरोट गांव भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक
Ram Mandir: राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
राम मंदिर से जुड़े स्मारकों और भवनों का काम कब तक होगा पूरा? नृपेंद्र मिश्रा ने बताई फाइनल डेट
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
अयोध्या पहुंचे नृपेंद्र मिश्रा का छलका दर्द, कहा- चोरी की घटना राम मंदिर पर एक कलंक है
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget