एक्सप्लोरर

यूपी में दरिंदगी: चलती गाड़ी में गैंगरेप, पेशाब पिलाया और वीडियो भी बनाया

उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है एक दिल दहला देने वाला मामला. एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अगवा किया गया और फिर चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया गया.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से सामने आया है एक दिल दहला देने वाला मामला. एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने अगवा किया गया और फिर चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया गया. दरिंदों ने उसे यूरिन पलाई और इस पूरी हैवानियत को मोबाइल कैमरे में भी कैद कर लिया.

खबर के मुताबिक महिला का पति शराबी है और इसीलिए महिला अपने मायके में रहती है. किसी काम से वह कचहरी आई थी तभी उसे अपने पति मुनीश का दोस्त मोहन सिंह मिल गया. आरोप है कि मोहन ने लिफ्ट देने के बहाने उसे गाड़ी में बैठा लिया.

महिला का आरोप है कि गाड़ी में पहले से महिला का पति मुनीश और आसिफ बैठे हुए थे. तीनों लोग उसे नैनीताल रोड पर स्थित एत सुनसान जगह ले गए और बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया, यूरिन पिलाया और मोबाइल से क्लिप भी बना ली.

विरोध करने पर महिला को पुरी तरह से पीटा गया. सुबह के 4 बजे महिला को सड़क किनारे छोड़ दिया गया. महिला ने बताया कि दरिन्दों ने बहुत गुहार करने पर उसके कपडे वापिस किए, तब जाकर वह अपने घर पहुंची. दरिन्दों ने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो वो उसकी हाईस्कूल में पढ़ रही बेटी को उठा कर ले जाएंगे.

महिला ने अपने साथ हुई हैवानियत को तो बर्दाश्त कर लिया लेकिन दरिन्दों ने जब उसकी बेटी के भी अपहरण का प्रयास किया तो महिला ने एसएसपी जोगेंद्र कुमार से शिकायत की. महिला के साथ 3 अक्टूबर को ये सनसनीखेज वारदात हुई थी. 25 अक्टूबर को उसने एसएसपी से शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया. जिसके बाद महिला ने मीडिया का सहारा लिया.

मामला मीडिया में आते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़िता के बयान लिए गए हैं. पुलिस अब भोजीपुरा थाने में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति मुनीश और उसके दो साथी मोहन सिंह व आसिफ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस की हिरासत में दीपके-रांका और सौरव, AAP ने अरविंद केजरीवाल पर कर दिया बड़ा ऐलान
पुलिस की हिरासत में दीपके-रांका और सौरव, AAP ने अरविंद केजरीवाल पर कर दिया बड़ा ऐलान
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
वाराणसी: नमो घाट के आसपास मांस-मछली की बिक्री पर रोक, क्या है वजह?
दिल्ली के CR पार्क में दुर्गा पूजा पर होगी हेरिटेज वॉक, जानें पूरा शेड्यूल
दिल्ली के CR पार्क में दुर्गा पूजा पर होगी हेरिटेज वॉक, जानें पूरा शेड्यूल
'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी
'लाठी चले, गोली चले या गोला...', पप्पू यादव ने PM मोदी को दी चेतावनी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget