एक्सप्लोरर

बांदा: नशेड़ी जीआरपी सिपाहियों ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से की मारपीट

इन छात्र-छात्राओं के कोच रामदेव ने रविवार को बताया,"50 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं के साथ मंडलस्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर महोबा से बांदा-झांसी पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर बांदा लौट रहे थे, इस बीच पैसेंजर ट्रेन में नशे में धुत्त राजकीय रेलवे पुलिस के जवान बोगी के अंदर सीट खाली करने के बहाने छात्राओं के साथ बदसलूकी करने लगे.

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक बार फिर जीआरपी सिपाहियों का क्रूर चेहरा सामने आया है, शनिवार रात महोबा से लौट रहे खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को पहले ट्रेन में मारा-पीटा गया, फिर लॉकअप में बंद कर दिया. यहां तक कि महिला खिलाड़ियों को भी जीआरपी के सिपाहियों ने नहीं बख्सा.खिलाड़ियों ने जब सिपाहियों की गुंडागर्दी को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करना चाहा तो उनका मोबाइल तोड़ दिया गया. छात्र-छात्राओं के कोच रामदेव ने रविवार को बताया,"50 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं के साथ मंडलस्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर महोबा से बांदा-झांसी पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर बांदा लौट रहे थे, इस बीच पैसेंजर ट्रेन में नशे में धुत्त राजकीय रेलवे पुलिस के जवान बोगी के अंदर सीट खाली करने के बहाने छात्राओं के साथ बदसलूकी करने लगे. विरोध करने पर छात्र और छात्राओं के साथ मारपीट भी की. रात लगभग 10.30 जब ट्रेन बांदा स्टेशन पहुंची तो सिपाहियों ने अपने एक दर्जन सिपाही साथियों को बुला लिया और बोगी से सभी छात्र-छात्राओं को बाहर घसीट कर स्टेशन में बुरी तरह से मारपीट करने के बाद छात्रों को जीआरपी थाने के लॉकअप में बंद कर दिया." उन्होंने बताया कि मारपीट में करीब दो दर्जन खिलाड़ियों को चोंटे आई हैं. रात में ही पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई करने की अर्जी दी गई है. कोच ने बताया कि सभी खिलाड़ी छात्र-छात्राएं डीएवी इंटर कॉलेज और बजरंग इंटर कॉलेज के थे, जिन्हें दो दिन बाद कानपुर में आयोजित होने वाली एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने जाना था. अगर जीआरपी सिपाहियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होती तो कोई खिलाड़ी कानपुर नहीं जाएगा. एसओ जीआरपी ने घटना पर खेद जताते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर आंदोलन से शिक्षा तक, CM योगी ने याद किया महंतद्वय का योगदान
राम मंदिर आंदोलन से शिक्षा तक, CM योगी ने याद किया महंतद्वय का योगदान
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
मुंबई यूथ कांग्रेस का हंगामा, चुनाव आयोग बोर्ड पर कालिख पोतने की कोशिश
धनराज नथवानी पर बसपा के 'आखिरी सांसद' बोले- बहन जी ने...
धनराज नथवानी पर बसपा के 'आखिरी सांसद' बोले- बहन जी ने...
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले
30 वॉटर कैनन और 86 वज्र वाहन खरीदेगी सम्राट सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

ALIEN MYSTERY: चांद पर एलियंस का मलबा? सामने आया बड़ा रहस्य! |ABPLIVE
UP Rajya Sabha Election 2027: सपा की तैयारी तेज..दिलचस्प मुकाबला | Akhilesh Yadav | Samajwadi Party
Kathua CISF Camp Firing: CISF कैंप में जवान ने साथियों पर की फायरिंग | Jammu Kashmir | Breaking News
Shehzad Poonawalla: रिएलिटि शो में बड़ा ड्रामा..पीट गए पूनावाला | Rise And Fall 2
जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
दुबई फ्लाइट में भिड़े रूस-यूक्रेन के पायलट, इजरायल ने बचाया, हवा में खूनी झड़प की इनसाइड स्टोरी
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
आशुतोष रांका बोले, 'ध्यान दें, CJP का 2 अक्टूबर का विरोध प्रदर्शन सिर्फ...'
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
क्या राहुल गांधी 2029 में विपक्ष का चेहरा होंगे? ममता बनर्जी ने दिया ऐसा जवाब
Asian Games: सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
सुनील कुमार ने रचा इतिहास, कुश्ती में लगातार 2 मेडल जीतकर बनाया महारिकॉर्ड
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'राहुल को नेता मानने को INDIA गठबंधन नहीं तैयार', शिवराज बोले- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा
INDIA गठबंधन पर शिवराज ने उठाए सवाल, पूछा- अखिलेश क्यों किया बैठक से किनारा?
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
'ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न', TMC के बागी गुटों की NCPI को चिट्ठी
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
2027 में यूपी में किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा जॉब देगी सरकार? जान लें जवाब
Embed widget